scriptआदिवासियों का धर्मान्तरण करवाने वाले दो पादरी गिरफ्तार | Two clerics arrested for conversion of tribals | Patrika News
सूरत

आदिवासियों का धर्मान्तरण करवाने वाले दो पादरी गिरफ्तार

गणदेवा गांव में करीब 150 लोगों का धर्मान्तरण कर ईसाई बनायागुजरात में धर्मान्तरण करवाने पर पहला केस दर्ज

सूरतFeb 08, 2019 / 10:45 pm

Sunil Mishra

patrika

आदिवासियों का धर्मान्तरण करवाने वाले दो पादरी गिरफ्तार


नवसारी. गणदेवी तहसील के गणदेवा गांव में हुए धर्मान्तरण प्रकरण में शुक्रवार को पुलिस ने धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो पादरियों को गिरफ्तार किया। गुजरात में धर्म परिवर्तन के तहत गुनाह दर्ज होने और किसी की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है।
नवसारी जिले के गणदेवा गांव में आदिवासी परिवारों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनाने की घटना गत माह सामने आई थी। चार वर्ष में गांव के एक हजार से अधिक आदिवासी धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन गए। गांव के अन्य लोगों को भी धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जा रहा था। परेशान होकर हरिपुरा फलिया के आदिवासियों ने ईसाई प्रचारकों और पादरियों के गांव में आने पर पाबंदी वाले पोस्टर और बोर्ड तक लगाए थे। इसके बाद धर्मान्तरण का मामला उजागर हुआ। इस पर 5 फरवरी को गणदेवी पुलिस ने पादरी बने मोहन पटेल और धर्मेश पटेल के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम-2003 की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। दोनों पादरियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि दक्षिण गुजरात के आदिवासी इलाके के गांवों में आदिवासियों को ईसाई बनाने की घटनाएं होती रही हैं। इसके खिलाफ स्थानीय लोगों के साथ हिन्दू संगठनों ने भी आवाज उठाई। कई बार हिन्दू संगठन ईसाई बने लोगों को वापस धर्म परिवर्तन करवाकर हिन्दू भी बनाते हैं।

हिन्दू संगठनों ने जताया था विरोध, निकाली थी रैली
हलपति समाज के अग्रणी समेत विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गणदेवा के आदिवासियों के साथ मिलकर नवसारी में रैलियां निकालीं और कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को ज्ञापन सौंपा। इसमें धर्मान्तरण करवाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। इस बीच हरकत में आए जिला प्रशासन और जिला पुलिस ने गांव में जांच शुरू की।

लालच देकर बदलवा दिया धर्म
गांव के हलपति समाज के लोगों के बयान लिए गए। इसमें पता चला कि गांव के झाड़ी फलिया निवासी मोहन छगन पटेल और मीणकच्छ गांव के बारोलिया फलिया निवासी धर्मेश भगु पटेल ईसाई धर्म ग्रहण कर पादरी बन चुके थे। उनके द्वारा गांव के लोगों को प्रभु यीशू की प्रार्थना से दु:ख दर्द और बीमारियां ठीक होने तथा लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने की बात सामने आई।

Home / Surat / आदिवासियों का धर्मान्तरण करवाने वाले दो पादरी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो