scriptरिकार्ड समय में ब्रिज तैयार करेगा रेलवे | Valsad bridge latest News Valsad Overbridge latest News Railway News | Patrika News
सूरत

रिकार्ड समय में ब्रिज तैयार करेगा रेलवे

रेलवे का आधुनिकीकरण का काम तेजी से चल रहा है। क्षेत्र में रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन के लिए भी यही तेजी दिखाई जा रही है। इसके लिए कई पुराने निर्माण, पुलिया, अंडरब्रिज, ओवरब्रिज आदि भी ढहाए जा रहे हैं।

सूरतJun 03, 2021 / 06:44 pm

deepak deewan

Valsad bridge latest News Valsad Overbridge latest News Railway News

Valsad bridge latest News Valsad Overbridge latest News Railway News

वलसाड. रेलवे का आधुनिकीकरण का काम तेजी से चल रहा है। क्षेत्र में रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन के लिए भी यही तेजी दिखाई जा रही है। इसके लिए कई पुराने निर्माण, पुलिया, अंडरब्रिज, ओवरब्रिज आदि भी ढहाए जा रहे हैं।
वर्षो पुराने ब्रिज को तोडऩे का कार्य शुरू
इसी कड़ी में वलसाड में आरपीएफ मैदान के पास स्थित वर्षों पुराने ओवरब्रिज को तोडऩे का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। रेलवे फ्रेट कॉरिडोर लाइन इस ओवरब्रिज के नीचे से निकल रही है। इसके कारण ब्रिज को तोड़ा जा रहा है। यह ओवरब्रिज शहर को अतुल और धरमपुर रोड से जोड़ता है। इसके चलते दो जून से यह मार्ग बंद कर दिया गया है।
महज 21 दिनों में पूरा होगा काम
ओवरब्रिज तोड़ रहे रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज तोड़कर उसके नीचे बड़े ब्लॉक लगाए जाएंगे और साथ में लोहे के बैरेक लगाकर उसके उपर स्लैब भरा जाएगा। 21 दिन में काम पूरा कर ब्रिज को आवागमन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। आवागमन बंद हो जाने से लोगों को अब लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

Home / Surat / रिकार्ड समय में ब्रिज तैयार करेगा रेलवे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो