scriptOMG : शराब की लत नहीं छूटने पर युवक ने ब्लेड से गला काटा | Youth cut throat with a blade when he did not quit alcohol addiction | Patrika News
सूरत

OMG : शराब की लत नहीं छूटने पर युवक ने ब्लेड से गला काटा

SURAT NEWS : -न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
-Youth cut throat with a blade when he did not quit alcohol addiction in surat
-New civil hospital admitted, condition critical

सूरतNov 13, 2019 / 01:17 pm

Dinesh M Trivedi

OMG : शराब की लत नहीं छूटने पर युवक ने ब्लेड से गला काटा

OMG : शराब की लत नहीं छूटने पर युवक ने ब्लेड से गला काटा

सूरत. शराब की लत नहीं छूटने से त्रस्त एक युवक ने मंगलवार सुबह ब्लेड से खुद का गला काट कर आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार उधना महाकालीनगर निवासी वसीम सलीम शेख (35) ने मंगलवार सुबह आत्महत्या की कोशिश की। सुबह वह नहाने के लिए बाथरूम में गया। अचानक उसकी चीखें सुनाई दीं तो परिजन बाथरूम की ओर दौड़े। दरवाजा नहीं खोलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर वसीम लहूलुहान हालत में था। उसके गले पर लंबा चीरा लगा हुआ था। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे इएनटी विभाग में भर्ती कर उपचार शुरू किया। परिजनों ने बताया कि वसीम कबाड़ का कारोबार करता है। उसे दस-बारह साल से शराब की लत है। तीन बच्चों का पिता वसीम कुछ समय से शराब छोडऩे का प्रयास कर रहा था, लेकिन छोड़ नहीं पा रहा था। इससे त्रस्त होकर उसने बाथरूम में खुद का गला काटने का प्रयास किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो