
10.or D स्मार्टफोन पिछले हफ्ते जारी हुए टीजर के बाद अब भारत में लॉन्च हो चुका है। टेनॉर डी स्मार्टफोन को खास तौर पर अमेजन के लिए बनाया गया है। इससे पहले टेनॉर ब्रांड टेनॉर ई और टेनॉर जी स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। 10.or E और 10.or G स्मार्टफोन्स को हुएक्विन टेक्नोलॉजी की साझेदारी में बनाया गया था। लेकिन 10.or D को लॉंगचीयर के साथ मिलकर कंपनी के क्राफ्टेड फॉर अमेजन प्रोग्राम के तहत बनाया गया है। इस प्रोग्राम में ऐसे प्रोडक्ट शामिल हैं जिन्हें भारत के लिए और भारत में बनाया जा रहा है।
10.or D की कीमत
भारत में 10.or D को मेमोरी और रैम वेरियंट्स में उतारा गया है। इनमें एक 2 जीबी रैम/16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 4,999 रुपए और दूसरे है 3 जीबी रैम/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए रखी गई है। स्मार्टफोन की बिक्री 5 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू की जा रही है। इसकी पहली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन चालू हैं। यह हैंडसेट अपने सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 5ए को टक्कर देने वाला है। यह फोन लेने के लिए अमेजन प्राइम मेंबर्स को कंपनी की ओर से 1 साल की अतिरिक्त वारंटी दी जा रही है। इस फोन की आफ्टर सेल सर्विस के लिए बी2एक्स के साथ की गई है। कंपनी के मुताबिक भारत में अभी ऐसे 32 सर्विस सेंटर हैं। टेनॉर डी में कुछ अमेजन एप्स पहले से प्री-लोड आ रहे हैं। इन एप्स को पहली बार फोन को ***** करने के बाद एक बार साइन-इन प्रोसेस के तहत एक्सेस किया जा सकता है।
टेनॉर डी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टेनॉर डी एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट ओएस पर काम करता है। इसमें स्टॉक एंड्रॉयड यूआई दी गई है। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन के लिए जल्द ही एंड्रॉयड ओरियो अपडेट भी जारी किया जाएगा। इसमें 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले, 1.4 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2 जीबी या 3 जीबी रैम, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 3500 एमएएच बैटरी है जो 2 दिन की बैटरी लाइफ, 70 घंटे तक का एमपी3 प्लेबैक टाइम, 10 घंटे तक वेब ब्राउजिंग और 25 घंटे तक का टॉक टाइम देती है। 10.or D में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल पर है। यह सेंसर इस स्मार्टफोन को महज 0.2 सेकेंड में ही अनलॉक कर देता है।
Published on:
21 Dec 2017 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allटैबलेट
गैजेट
ट्रेंडिंग
