29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईबॉल ने शुरू की Slide Enzo V8 टैबलेट की बिक्री

iBall ने अपना एक नया टैबलेट स्लाइड एंजो V8 मॉडल नेम से लांच किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 4 Apr 2018, 4:30 PM IST

iBall Slide Enzo V8

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली कंपनी iBall ने अपना एक नया टैबलेट स्लाइड एंजो V8 मॉडल नेम से लांच किया है। कंपनी ने इस टैबलेट की कीमत 8,999 रुपए रखी है। यह टैबलेट जल्द ही बिक्री के लिए देशभर में मुख्य रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा हें

इस टैबलेट में 7 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1024 x 600 पिक्सल्स है। इस टैबलेट को 10.11मिमी थिक और ऑल-मैटल डिजाइन के साथ लाया गया है। इस टैबलेट में क्वाड-कोर प्रोसैसर भी दिया गया है। इस टैबलेट में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटर्नल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।


इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 7.0 नॉगट अॉपरेटिंग सिस्टम पर अधारित है। कनैक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटुथ, USB OTG फंक्शन, माइक्रो USB पोर्ट और वाई-फाई आदि शामिल है। यह टैबलेट 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है।

एपल ने लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता iPad

दुनिया की सबसे मशहूर टेक्नॉलजी कंपनी एपल ने अपने नए iPad टैबलेट को लॉन्च की है। युवाओं में लोकप्रिय iPad को खासतौर पर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। एपल ने iPad को कंपनी का अब तक के सबसे सस्ते iPad के तौर पर उतारा है। कंपनी ने 9.7 इंच वाले इस iPad एपल को पेंसिल भी सपोर्ट के साथ लाया गया है।

नए आईपैड की कीमत और वेरियंट्स एपल ने ग्राहकों के लिए इसके 32 जीबी (वाईफाई) मॉडल की कीमत 329 डॉलर (करीब 21,338 रुपये) रखी गई है। हालांकि इस टैबलेट को स्टूडेंट्स को 299 डॉलर (करीब 19,391 रुपये) में मिलेगी। जबकि इसके 32 जीबी (वाई-फाई + सेल्यूलर) मॉडल की कीमत 459 डॉलर रखी गई है। भारत में यह टैबलट इस साल अप्रैल से उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में इस iPad के 32जीबी वर्जन की कीमत 28,000 रुपये और 32 जीबी (वाई-फाई + सेल्यूलर) वर्जन की कीमत 38,600 रुपये रखी जाएगी।