8 घंटे तक का टॉक टाइम
इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2200 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। यह बैटरी 2जी नेटवर्क पर 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 8 घंटे तक का टॉक टाइम देती है।कनेक्टिविटी के लिए इस हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।