बता दें कि '530 एस' में 8th जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी गयी है, इस लैपटॉप की बैटरी आठ घंटे का बैकअप देती है ऐसे में छात्रों के लिए ये लैपटॉप बेस्ट रहेगा और वो ज्यादा देर तक इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। एक आम दिक्कत जो अक्सर लैपटॉप्स के साथ आती है वो ये है मजबूती, दरअसल छात्रों से लैपटॉप गिरने पर टूट सकते हैं लेकिन 530 एस की बॉडी मेटैलिक है जिसकी वजह से ये लैपटॉप अगर गिरता भी है तो इसपर खरोंच नहीं आएगी।