20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदल सकता है पटाखा बाजार का स्थान

भाजपा द्वारा आयोजित शहीदों के परिजन का सम्मान कार्यक्रम यदि गुप्ता ग्राउंड में होता है तो फिर पटाखा बाजार शहर में अन्य किसी स्थान पर लगाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक स्थान तलाशना भी शुरू कर दिया है

less than 1 minute read
Google source verification
होशंगाबाद-
भाजपा द्वारा आयोजित शहीदों के परिजन का सम्मान कार्यक्रम यदि गुप्ता ग्राउंड में होता है तो फिर पटाखा बाजार शहर में अन्य किसी स्थान पर लगाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक स्थान तलाशना भी शुरू कर दिया है। हालांकि यह सोमवार को तय होगा कि १५ नवंबर को प्रस्तावित भाजपा का कार्यक्रम गुप्ता ग्राउंड में होगा या नहीं।

ज्ञात रहे कि शहर में पटाखा बाजार हर साल गुप्ता ग्राउंड में ही लगता है। इस साल भी प्रशासन द्वारा बाजार के लिए ले-आउट डाला जा चुका है। एसडीएम रितु चौहान द्वारा पटाखा व्यापारियों के लायसेंस के नवीनीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है। अब भाजपा के कार्यक्रम के कारण स्थल तय नहीं हो पाया है।

शाह और सीएम आएंगे : भाजपा के कार्यक्रम के अनुसार देश के शहीदों का सम्मान कार्यक्रम १५ नवंबर को किया जाना है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम गुप्ता ग्राउंड में किए जाने की चर्चा चल रही है। आयोजन होने पर बाजार अन्य स्थान पर लगेगा।

बड़ी खबरें

View All

धौलपुर कार्यालय

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग