28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Wimbledon 2022: सेरेना विलियम्स के बाद एक और बड़ा उलटफेर, तीन बार के चैम्पियन एंडी मरे दूसरे दौर में बाहर

Wimbledon 2022 Andy Murray: तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता एंडी मरे विंबलडन के दूसरे दौर में ही बाहर हो गए हैं। मरे अमेरिका के जॉन इस्नर से 6-4, 7-6, 6-8, 6-4 से हार गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 30 Jun 2022, 11:47 AM IST

andy_murry.png

एंडी मरे विंबलडन के दूसरे दौर में ही बाहर

Wimbledon Opne 2022: दिग्गज महिला टैनिस खिलाड़ी और 7 बार विंबल्डन का ग्रांड स्लैम जीतने वाली सेरेना विलियम्स के पहले दौर में बाहर होने के बाद बुधवार को यहां एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता एंडी मरे विंबलडन के दूसरे दौर में ही बाहर हो गए हैं। मरे अमेरिका के जॉन इस्नर से 6-4, 7-6, 6-8, 6-4 से हार गए। मरे ने पहले दो सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में वापसी की कोशिश की, लेकिन वे चौथे सेट को 6-4 से हारकर मुकाबला गंवा बैठे।

35 वर्षीय खिलाड़ी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैं यहां और अच्छा खेल सकता था। अगले दौर में मैं और बेहतर प्रदर्शन करूंगा।" मरे ने एटीपी रैंकिंग में 52वें नंबर पर विंबलडन में प्रवेश किया। मरे ने कहा, "अपनी रैंकिंग में सुधार करने और वरीयता प्राप्त करने की कोशिश करने के कारणों में से एक बात महत्वपूर्ण है कि शीर्ष खिलाड़ियों से खेलने के लिए बहुत अभ्यास की जरूरत है।"

ये भी पढ़ें - Wimbledon Open: 115वें नंबर की हार्मनी से 3 घंटे तक चला मुक़ाबला, पहले ही दौर में हारकर बाहर हुई सेरेना विलियम्स

मार्च में मियामी ओपन में एक गैर-वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में वल्र्ड नंबर 1 डेनियल मेदवेदेव से हारने के बाद से वह अपनी एटीपी रैंकिंग में सुधार करने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसके अलावा टॉप सीड नोवाक जोकोविच और पांचवीं सीड मारिया सकारी ने विम्बलडन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

बुधवार रात टॉप सीड नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के थानासिस कोकिनाकिसो को 6-1, 6-4, 6-2 से हराया। 35 साल के इस सर्बियाई स्टार का सामना अपने ही देश के मिओमिर केकमानोविच से होगा। वहीं, ग्रीक खिलाड़ी मारिया सकारी ने बुल्गारिया की विक्टोरिया तमोवा को 6-4, 6-3 से हराया। अब सकारी का सामना जर्मनी की तात्जाना मारिया से होगा।

इनके अलावा मैन्स सिंगल्स में कार्लोस अल्कराज, जोन इस्नर, टामी पाउल, रैली ओपेलका ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में जगह बनाई।