scriptश्रीराम राजा सरकार की शरण में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार चौहान, मप्र चुनाव के लिए मांगी मन्नत, पत्रकारों से यह कहा | Latest News Madhya Pradesh Assembly election BJP love God | Patrika News
टीकमगढ़

श्रीराम राजा सरकार की शरण में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार चौहान, मप्र चुनाव के लिए मांगी मन्नत, पत्रकारों से यह कहा

देश की सभी राजनैतिक पार्टियों में सबसे कर्मठ कार्यकर्ता भाजपा के है। गुजरात चुनाव इसी का परिणाम है। गुजरात में भाजपा की जीत अभूतपूर्व है। यह बात भाजपा

टीकमगढ़Dec 23, 2017 / 11:38 am

Rajesh Kumar Pandey

BJP MP latest News

BJP MP latest News

ओरछा.देश की सभी राजनैतिक पार्टियों में सबसे कर्मठ कार्यकर्ता भाजपा के है। गुजरात चुनाव इसी का परिणाम है। गुजरात में भाजपा की जीत अभूतपूर्व है। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने श्रीरामराजा सरकार के दर्शन के बाद पत्रकारों से कहीं।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित विजय संकल्प कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने श्रीरामराजा सरकार के दर्शन किए। भगवान के दर्शन कर बाहर आए नंदकुमार चौहाने ने गुजरात चुनाव की जीत को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से कहा कि भाजपा जैसे कर्मठ कार्यकर्ता किसी दूसरी पार्टीमें नही है। जब उनसे प्रदेश के उपचुनाव में मिल रही हार के विषय में पूछा तो उनका कहना था कि अब तक हुए 12 चुनाव में उनकी जीत हुई है, जबकि पार्टी ने 2 चुनाव हारे है। वहीं उन्होंने निवाड़ी को जिला बनाने एवं ओरछा के जामनी एवं बेतवा पुलों के निर्माण के प्रश्र पर मौन साध लिया।
किया कथा स्थल का निरीक्षण

इसके साथ ही नंदकुमार चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ओरछा में होने वाली मुरारी बापू की रामकथा की तैयारियों का भी जायजा लिया। वह कथा स्थल पर पहुंचे और सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस आयोजन में पूरा सहयोग देने की बात कहीं।
यह भी पढ़ें…

टीकमगढ़.भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर केन्द्रीय पार्टी है। यहां जमीन से जुड़े सामान्य से कार्यकर्ता ही अपनी लगन और मेहनत से बुलंदी पार पहुंचते है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति से हमने गुजरात और हिमांचल विजय कर लिया है। अब हमें प्रदेश में भी 200 का लक्ष्य हासिल करना है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने विजय संकल्प महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश फूंकते हुए कहीं।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का विजय संकल्प महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी और हमारा कहीं अस्तित्व नही था। अब कांग्रेस केवल पंजाब और कर्नाटक में सिमट कर रह गई है। यहां भी जल्द ही कमल खिलेगा। यह सब संभव हुआ है, हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की दिन-रात मेहनत से। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में आज जो भी नेता हैवह सब साधारण परिवार और ग्रामीण पृष्टभूमि से है। चाहे उमा भारती हो, शिवराज सिंह चौहान होन, नितिन गड़करी, नरेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय सहित तमाम नेता छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम कर ही इस मुकाम तक पहुंचे है। उन्होंने बुंदेलखण्ड के ऐतिहासिक चरित्र झांसी की रानी, महाराजा छत्रसाल एवं अल्हा-उदल का सहारा लेते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की।

Home / Tikamgarh / श्रीराम राजा सरकार की शरण में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार चौहान, मप्र चुनाव के लिए मांगी मन्नत, पत्रकारों से यह कहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो