सभी संसाधन मौजूद
सहायक अभियंता शुभम त्यागी ने बताया कि इस मकान में 5 कूलर, 10 पंखे, 2 फ्रिज सहित बिजली के उपयोग से चलने वाले अन्य सामान हैं। लेकिन ऊपरी मंजिल पर लग रहे टाइल्स एवं अन्य चीज के लिए चोरी की बिजली उपयोग की जा रही थी। ऐसे में मकान मालिक के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उपभोक्ता से तीन दिन में पेनल्टी की राशि जमा करने को कहा गया है। यह राशि जमा न करने पर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने आगे कहा कि शहर में इस प्रकार के बिजली चोरी के कई मामले सामने आ रहे है। ऐसे में अब लाइन स्टॉफ को निर्देश दिए गए है कि खंभें मीटर तक जाने वाली पूरी केबल की जांच की जाए। जहां भी इस प्रकार की चोरी के मामले मिले तत्काल प्रकरण दर्ज किया जाए। उन्होंने बताया कि सागर रीजन में बिजली वसूली का अभियान चल रहा है। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा।