scriptवन से काटे गए पेडों का पंचनामा बनाने पहुंचे वन कर्मचारी | Patrika News
टीकमगढ़

वन से काटे गए पेडों का पंचनामा बनाने पहुंचे वन कर्मचारी

२०० से अधिक काटे गए हरे पेड, काटने वालों की तलाश टीकमगढ़.दिगौड़ा वन रेंज कौडिया नंबर दो वन से पेड़ों की कटाई गई है। कटाई में हजारों की संख्या में पेड़ों को काटा गया। ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से की, लेकिन उस समय कोई भी अधिकारी मौके पर […]

टीकमगढ़May 19, 2024 / 06:16 pm

akhilesh lodhi

कौडिया नंबर दो के वन क्षेत्र से काटे गए पेड़ों का किया निरीक्षण

कौडिया नंबर दो के वन क्षेत्र से काटे गए पेड़ों का किया निरीक्षण

२०० से अधिक काटे गए हरे पेड, काटने वालों की तलाश

टीकमगढ़.दिगौड़ा वन रेंज कौडिया नंबर दो वन से पेड़ों की कटाई गई है। कटाई में हजारों की संख्या में पेड़ों को काटा गया। ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों से की, लेकिन उस समय कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों की शिकायत पर पत्रिका ने १७ मई के अंक में खबर का प्रकाशन किया। खबर प्रकाशन के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और काटे गए पेड़ों के स्थान पर पंचनामा तैयार किया। अब वन विभाग पेड काटने वाले लोगों की तलाश में जुटी है।
दिगौड़ा सब रेंज के बनगाएं बीट और कौडिया नंबर दो में पांच दिनों से वन में खड़े पेड की कटाई की गई। कटाई में कीमती पेड़ काट दिए गए। यह कटाई वन चौकी से आधा किमी दूरी पर की गई। सभी को मिलाकर लगभग १० एकड, नर्सरी तक के क्षेत्र से पेड़ काटे गए है। वन के मैदान को खेती योग बनाया जा रहा है। यह पेड़ कौडिया के साथ विजरावन बिजरावन, मिडोरा, बनगाएं, टोरिया शुक्लान, ढुलाई, कांटी, रतनगुवां, नादिया, मस्तापुर के साथ अन्य स्थानों पर की गई है।
पंचनामा तैयार करके पुलिस से की शिकायत
दिगौड़ा सब रेंज के डिप्टी रेंजर रफ ीक खान ने बताया कि वन चौकी के करीब बनगाएं गांव के पास करीब डेढ हेक्टेयर की वनभूमि के 200 हरे भरे पेड पौधों को काटा गया है। शुक्रवार को बीट प्रभारी पुरुषोत्तम पांडे, वनरक्षक ममता सिंह, वन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर काटे गए पेड़ पौधों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आसपास के लोगों व गांव के लोगों से वनभूमि पर पेड पौधों को काटने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली गई। मौके का पंचनामा बनाकर पुलिस से शिकायत की। पेड़ काटने वालों की तलाश की जा रही है।
योजना के तहत लगाई गई नर्सरी के पेड़ों को भी काटा, बीट प्रभारी को नहीं जानकारी
जिले के जंगलों की रखवाली करने वाले ही उजाडऩे में लगे है। वन चौकी से आधा किमी दूर १० एकड वन रेंज और नर्सरी के पेड़ पौधों को काट दिया गया है। जिसकी जानकारी वन रेंजर को फोन पर दी गई, लेकिन रेंजर द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगों ने वनों की कटाई शुरू कर दी है। जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
दिगौड़ा सब रेंज के बनगाएं बीट में वन विभाग चौकी से आधा किमी दूरी पर है। जहां के पेड़ पौधों की कटाई जोरों पर की जा रही है। यह कटाई पांच छह दिनों से की जा रही है। अतिक्रमण कारियों ने इन दिनों में १० एकड़ से अधिक के पेड़ों को काट दिया है। वहीं मैदान बनाकर फसल बोने के लिए खेत बनाए जा रहे है। इनके द्वारा दिगौड़ा से मोहनगढ़ जाने वाली सडक़ के दोनों ओर, बिजरावन, मिडोरा, बनगाएं, टोरिया शुक्लान, कौंडिया, ढुलाई, कांटी, रतनगुवां, राजनगर सहित कई ग्रामों में अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है।
बनगाएं गांव के कुंजीलाल केवट, श्यामलाल केवट, भागीरथ केवट, हरिकिशन केवट ने बताया कि दिगौड़ा रेंज की बनगाएं बीट है। लाखों रुपए खर्च करके नर्सरी लगाई थी। जिसमें हरे भरे पड़े पौधे लगे थे। अतिक्रमण कारियों ने पेड़ पौधों को काट दिया गया है। जिसकी जानकारी वनरेंजर को दी गई है। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि दिगौड़ा और मोहनगढ़ वन में बड़े-बड़े पेड़ हो गए थे। उनकी रखवाली के लिए जो कर्मचारी तैनात है, वह रेंज से बाहर रहते है। जिसके कारण वनों के पेड़ खत्म हो गए है। इसके साथ ही

Hindi News/ Tikamgarh / वन से काटे गए पेडों का पंचनामा बनाने पहुंचे वन कर्मचारी

ट्रेंडिंग वीडियो