scriptMP Election 2018 : कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ लगाई गई आपत्ति खारिज | MP Election 2018 | Patrika News
टीकमगढ़

MP Election 2018 : कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ लगाई गई आपत्ति खारिज

जनता अब भाजपा को स्वीकार नही कर रही है। गांव-गांव में उनका विरोध हो रहा है। इससे उनकी हताश अब इस स्तर तक आ गई है।

टीकमगढ़Nov 14, 2018 / 11:45 am

anil rawat

MP Election 2018

MP Election 2018

टीकमगढ़. पृथ्वीपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज कराई थी। आपत्ति के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को होल्ड कर दिया था। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा प्रत्याशी की आपत्ति को निरस्त कर, कांग्रेस प्रत्याशी के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने इस आपत्ति को भाजपा की हताशा का कारण बताया है।
नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा 12 नवम्बर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई थी। स्कू्रटनी के समय पृथ्वीपुर से भाजपा प्रत्याशी अभय प्रताप सिंह यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह राठौर के आवेदन को चुनौती देते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी, कि इनके द्वारा नामांकन पत्र में सही जानकारी नही दी गई है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस आवेदन को निरस्त करने की मांग की थी। अभय प्रताप सिंह यादव की आपत्ति थी कि बृजेन्द्र सिंह राठौर ने 2008 से 2014 तक विधायक रहते हुए भोपाल स्थित शासकीय बंगले के बिजली बिल, टेलीफोन बिल सहित अन्य बिलों के संबंध में जानकारी नही दी है और इस कॉलम में लागू नही है अंकित किया है। इस पर पृथ्वीपुर विधानसभा की रिटर्निंग ऑफिसर विदिसा मुखर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी बृजेन्द्र ङ्क्षसह राठौर को नोटिस जारी कर आज पेश होने के निर्देश दिए थे।
आपत्ति खारिज: मंगलवार को अभय प्रताप सिंह यादव एवं बृजेन्द्र ङ्क्षसह राठौर ने आरओ के सामने पेश होकर अपने-अपने पक्ष में तमाम सबूत एवं निर्वाचन आयेाग के नियमों को प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरओ विदिसा मुखर्जी ने अभय प्रताप सिंह यादव की आपत्ति को निरस्त कर दिया। वहीं बृजेन्द्र सिंह राठौर ने भी अपने पक्ष में भोपाल स्थित शासकीय आवास के तमाम जमा की रसीदें एवं एनओसी पेश की। यह एनओसी उनके द्वारा अपने नाम निर्देशन-पत्रों में भी लगाई गई थी। आपत्ति खारिज होने के बाद अभय प्रताप सिंह यादव ने केवल निर्वाचन आयोग के नियमों का हवाला देकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने की बात को ही मीडिया में बताया और सीधे निकल गए।

यह भाजपा की हताशा है: वहीं इस मामले में कांगे्रस प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह राठौर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का आरोप पूरी तरह से निराधार था। अब न्यायालय ने भी अपना फैसला दे दिया है। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा को स्वीकार नही कर रही है। गांव-गांव में उनका विरोध हो रहा है। इससे उनकी हताश अब इस स्तर तक आ गई है। क्षेत्र में विरोध के चलते वह चाहते है कि मैं चुनाव में न जा पाऊं। वह आम जनता की आवाज को दबाना चाहते है। इसके लिए षणयंत्र पूर्वक फार्म को रोकना चाहते थे। न्यायालय ने सारी बात सुनी, जो भी तथ्य थे वो हमने न्यायालय के समक्ष रहे। बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि फार्म में कोई गलती ही नही थी। भाजपा ने जो आपत्तियां लगाई थी, उनका कोई बेस नही था। जो बंगला मेरे पास था, उसके हर विभाग की अनापत्ति प्रमाण-पत्र मेरे पास था, समय सीमा में मैने जमा कर दिया था। लेकिन पता नही इन्हें किसने सतबुद्धि दी। लेकिन मैं यही उम्मीद करूंगा कि वह अब आम जनता की अदालत में जाए, मैं भी जनता की अदालत में जाऊंगा।

Home / Tikamgarh / MP Election 2018 : कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ लगाई गई आपत्ति खारिज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो