scriptपांच लोगों की हत्या मामला: सूत्रों का दावा- पुलिस आज कर सकती है खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार | Murder case of five people: 9 accused arrested | Patrika News
टीकमगढ़

पांच लोगों की हत्या मामला: सूत्रों का दावा- पुलिस आज कर सकती है खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस इस मामले को पहले ही संदिग्ध मान रही थी।

टीकमगढ़Aug 24, 2020 / 11:07 am

Pawan Tiwari

पांच लोगों की हत्या मामला: सूत्रों का दावा- पुलिस आज कर सकती है खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

पांच लोगों की हत्या मामला: सूत्रों का दावा- पुलिस आज कर सकती है खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़. टीकमगढ़ जिले के खरगापुर में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव फंदे में झूलता मिला था। पुलिस इस मामले में आज बड़ा खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले को पहले ही संदिग्ध मान रही थी। बताया जा रहा है कि हत्या पैसों के लिए की गई है।
रुपयों के लिए की गई थी हत्या
खरगापुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में आज पुलिस खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने 9 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को गिफ्तार कर लिया गया है। मृतक परिवार ने हाल ही में सवा करोड़ रुपए में एक जमीन बेची थी। सूत्रों का कहना है कि हत्या इन्हीं पैसों के लिए की गई थी।
क्या है मामला
दरअसल, खरगापुर के गंज मोहल्ला में रविवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों के शव फंदे पर मिले। घटना की जानकारी तब लगी जब सुबह दूधवाला पहुंचा। दूधवाले ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस दोनों ही एंगल से इसकी तलाश कर रही थी। घटना के पीछे की मुख्य वजह जमीन का सौदा बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, धर्मदास सोनी (62), पत्नी पूना (55) एक साथ फांसी के फंदे पर झूल रहे थे। खिड़की के कुंदे पर 4 साल का मासूम नाती सानिध्य के गले में भी फंदा पड़ा था। कमरे के हैंड ड्राफट में बहू सोनम और दूसरे कमरे में धर्मदास के इकलौते बेटे का शव लटका मिला था।
शक क्यों?
मनोहर के बाएं कान के पास चोट के निशान मिले थे। उसमें से खून भी बह रहा था। पत्नी की कलाई में खरोंच के निशान थे। ऐसे में शक हो रहा था कि पहले इनके साथ मारपीट की गई है। वहीं, धर्मदास का शव घुटनों के सहारे जमीन पर था। पत्नी पूना का भी पैर जमीन पर था। बहू का शव फर्श पर पड़ा था।

Home / Tikamgarh / पांच लोगों की हत्या मामला: सूत्रों का दावा- पुलिस आज कर सकती है खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो