scriptमध्यप्रदेश/ बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें Live Updates | Rescue efforts on as 5 year old boy falls in to 200 feet deep borewell | Patrika News
टीकमगढ़

मध्यप्रदेश/ बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें Live Updates

निवाड़ी जिले के सेतपुरा गांव में लगी है दुनिया की निगाह, 5 साल के प्रहलाद को बचाने के लिए मंदिरों में हवन-पूजन के आयोजन…।

टीकमगढ़Nov 05, 2020 / 03:01 pm

Manish Gite

mg_1.png

निवाड़ी/टीकमगढ़। निवाड़ी जिले के एक गांव में पांच साल के मासूम बच्चे को बोरवेल से गुरुवार दोपहर तक नहीं निकाला जा सका है। प्रहलाद नाम के इस मासूम बच्चे को बचाने के लिए सेना निवाड़ी जिले के सेतपुरा गांव में रेस्क्यू आपरेशन चला रही है। जिस बोरवेल में बच्चा गिरा है, उसके बगल में 40 फीट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है। बताया जा रहा है कि बच्चा सिर के बल बोरवेल में फंसा है और यह बोरवेल करीब 200 फीट तक गहरा है। बच्चे की सलामती के लिए लोग मंदिरों में हवन-पूजन कर रहे हैं।

 

 

https://youtu.be/0LODiB-P7ao

देखें Live Updates

3.00 pm

कलेक्टर आशीष भार्गव ने बताया कि 50 फीट तक गड्ढा खोदा जा चुका है। बच्चा करीब 60 फीट पर है। एनडीआरएफ और आर्मी की टीम ने अपने प्लानिंग कर ली है। इसमें तीन से चार घंटे का समय और लग सकता है। बच्चे को लगातार आक्सीजन दी जा रही है, बच्चे की तरफ से फिलहाल कोई हलचल नहीं हो रही है। उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

2.15 pm

निवाड़ी जिले के सेतपुरा गांव में लगातार जारी है प्रहलाद को बचाने का आपरेशन।

1.45 pm

घटनास्थल विधायक अनिल जैन भी मौके पर मौजूद है। जैन ने लिया आपरेशन का जायजा।

1.30 pm

टीकमगढ़ के सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रशासन से रेस्क्यू आपरेशन के बारे में जानकारी ली और बच्चे के हालचाल लिए। खटी ने मीडिया से कहा कि अनेक स्थानों पर ऐसी घटनाएं होती हैं, जो समाज को झकझोड़ने वाली है। मैं केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल के समक्ष यह बात रखूंगा कि जो बोरवेल ड्राय हो जाते हैं, उसको ढंकने की व्यवस्था हो, ठेकेदारों के लिए भी ऐसी जवाबदेही तय होने कीव्यवस्था की जाना चाहिए, यह बात मैं केंद्र सरकार के समक्ष रखूंगा।

01.00 pm

बोरवेल के बगल में करीब 45 फीट से अधिक गहरा गड्डा खोदा जा चुका है। दूसरी ओर बोरवेल के भीतर लगातार आक्सीजन सप्लाई दी जा रही है।

12.45 pm

प्रशासन का पूरा अमला सेतपुरा गांव में मौजूद। परिजनों को बंधा रहे हैं ढांढस।

 

1235 pm

सुबह से बच्चे की आवाज नहीं आने से बढ़ गया है खतरा।

 

12.30 pm

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक विशेष टीम निवाड़ी जिले के सेतपुरा गांव पहुंची।

 

12.00 pm

5 साल के मासूम प्रहलाद को बचाने के लिए मंदिरों में हो रहे हैं हवन पूजन।

 

11.45 pm

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सभी से अपील, सभी मिलकर करें प्रार्थना। मुझे विश्वास है प्रहलाद दीर्घायु हो।

 

https://youtu.be/jtF2l1zpNUg

सेतपुरा गांव टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले की सीमा पर है। निवाड़ी जिले का पूरा प्रशासन, कलेक्टर समेत कई अधिकारी बुधवार सुबह से ही नजर बनाए हुए हैं। सेना की टीम मौके पर मौजूद है। गुरुवार सुबह लखनऊ से भी एक विशेष टीम पहुंच गई है। जिस बोरवेल में बच्चा गिरा हुआ है, वो 200 फीट गहरा है। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बच्चा 55 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। जिसके समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, जिसके जरिए एक सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचा जा सकता है। उसे निकालने में करीब 4 से 5 घंटे का वक्त और भी लग सकता है। बच्चे को बोरवेल में फंसे करीब 24 घंटे से अधिक समय हो गया है।

 

मुख्यमंत्री बोले- आप और हम सब मिलकर प्रार्थना करें

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा था कि ओरझा के सेतपुरा गांव में बोरवेल में गिरे मासूम प्रहलाद को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सेना बचाव कार्य में जुटी है। मुझे विश्वास है कि शीघ्र प्रहलाद को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा। ईश्वर बच्चे को दीर्घायु प्रदान करें, आप और हम सब मिलकर प्रार्थना करें।

 

इस तरह चल रहा है बचाव कार्य, देखें वीडियो

निवाड़ी के सेतपुरा गांव से अशोक रजक की रिपोर्ट…।

Home / Tikamgarh / मध्यप्रदेश/ बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें Live Updates

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो