इससे पहले मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर 'पुष्पा 2' का टीजर रिलीज किया था, जिसे देखकर फैंस दीवाने हो गए। टीजर में दिखाया गया था कि पुलिस खेत, नदी-नालों से लेकर जंगल तक में पुष्पा की तलाश कर रही है। लेकिन पुष्पा काफी समय से गायब है। इसके बाद खबर आती है कि एक शख्स को रात के अंधेरे में जंगलों में देखा गया है, और वह दिखने में पुष्पा जैसा ही है। खबर है कि 'पुष्पा 2' में रणवीर सिंह पुलिस कॉप का रोल प्ले करते दिखाई देंगे।