तलाक लेने के बाद एक्ट्रेंस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, जिसके बाद में बात करते हुए सामंथा ने कहा कि 'उन्होंने अपनी जिंदगी के उस फैसले को फैंस के साथ शेयर करने का फैसला किया था, जब उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया तो वो इसकी शिकायत नहीं कर सकतीं'. सामंथा कहती हैं कि 'मैं असल में इसके बारे में शिकायत नहीं कर सकती, क्योंकि मैंने वो रास्ता चुना था. मैंने ट्रांसपेरेंट होना चुना और मैंने अपनी जिंदगी के बारे में बहुत कुछ खुलासा किया, जब हम अलग हुए तो मैं इसके बारे में बहुत परेशान नहीं हो सकती थी'.