राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाते हैं. उन्होंने 60 से लेकर 70 दशक में इंडस्ट्री पर राज किया है. उन्होंने दर्जनों फिल्मों में काम किया और उस दौर की सभी खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ काम किया, जिनके साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया जाता है. राजेश खन्ना की एक्ट्रेसेस के तौर पर ममताज, शर्मिला टैगोर के नाम को जाना जाता था. राजेश खन्ना ने इन एक्ट्रेसेस के साथ कई फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वो रीयल लाइफ में भी इन अभिनेत्रियों से अच्छी दोस्ती साझा किया करते थे. राजेश खन्ना को यारों का यार कहा जाता था. फैंस उनको प्यार से 'काका' कह कर बुलाया करते थे.