11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“एक कमरे जितना था पूरा घर”, अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने खुद को लेकर किया खुलासा, बताया कैसा था बचपन

Isha Koppikar: अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने अपने बचपन और अपने करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह मुंबई के एक 400 वर्ग फीट के छोटे से घर में छह लोगों के साथ रहती थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 11 Nov 2026, 2:19 PM IST

Isha Koppikar reveals on her Childhood said 6 people Lived In 400-Sq-Ft House

ईशा कोप्पिकर ने अपने बचपन के दिनों को किया याद (Photo Source- Instagram/isha_konnects)

Isha Koppikar On Childhood: फिल्म 'कंपनी' के सुपरहिट गाने 'खल्लास' से रातों-रात पूरे देश में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली जानी-मानी अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया है, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। ईशा ने अपने शुरुआती दिनों और मुंबई के एक साधारण मिडिल-क्लास परिवार में बीते अपने बचपन से जुड़ी कई अनसुनी बातें अपने फैंस को बताई है। उनका पूरा घर अब उनके एक कमरे से भी छोटा था।

ईशा कोप्पिकर ने अपने बचपन को लेकर किया खुलासा

ईशा कोप्पिकर ने जूम संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के दिनों को और घर को याद किया। ईशा कोप्पिकर ने बताया कि उनका जन्म एक बेहद साधारण मिडिल-क्लास परिवार में हुआ था। वह लोग मुंबई में सिर्फ 400 वर्ग फीट के एक छोटे से घर में रहते थे। उस छोटे से घर में उनके माता-पिता, उनका भाई, उनकी दादी और दो स्टाफ मेंबर- यानी कुल छह लोग एक साथ रहते थे।

ईशा कोप्पिकर ने बताया, "मेरा घर आज के इस कमरे से भी छोटा था। लेकिन मुझे कभी यह अहसास ही नहीं हुआ कि हमारा घर बहुत छोटा है। माता-पिता हमें वह सब कुछ नहीं दे सकते थे जो हम चाहते थे, लेकिन मैंने उनसे कभी जिद करके कुछ नहीं मांगा। जब उन्होंने मुझे जिंदगी दी है, तो मैं उनसे चीजें कैसे मांगती? मैंने तय किया कि मैं जो कुछ भी हासिल करना चाहती हूं, अपने दम पर करूंगी।" उन्होंने यह भी याद किया कि उस दौर में कोई सोशल मीडिया नहीं था, जिससे लोग दूसरों के पास मौजूद चीजों से अपनी तुलना करते, और उनका परिवार भगवान की दी हुई स्थिति में पूरी तरह संतुष्ट रहता था।

मेडिकल की पढ़ाई से लेकर बॉलीवुड के ग्लैमर तक का सफर

एक्ट्रेस ने बताया कि क्लास 12 में उम्मीद के मुताबिक अच्छे अंक न आने के बावजूद उनके डॉक्टर पिता चाहते थे कि वह मेडिकल की पढ़ाई करें। हालांकि, ईशा के मन में कुछ और ही प्लान था। उन्हें मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अपनी काबीलियत के दम पर लाइफ साइंसेज में ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया।

समय के साथ उनकी मेहनत रंग लाई और वे 800 वर्ग फीट के घर में और फिर बाद में 2,000 वर्ग फीट के बड़े घर में शिफ्ट हुईं। अपनी सफलता पर बात करते हुए ईशा ने कहा, "जिंदगी आपको आपकी कड़ी मेहनत से ही आगे बढ़ाती है। आपको मेहनत करनी ही पड़ती है, इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। अगर आपके सपने बड़े हैं, तो वे आपको सोने नहीं देंगे।" ईशा कोप्पिकर की यह संघर्ष भरी और प्रेरणादायक कहानी साबित करती है कि सच्ची लगन और संतोष के साथ इंसान अपनी मंजिल पा सकता है।