10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काजी तौकीर पर लगी ‘एंटी-नेशनल’ की छाप तो बचाव में उतरे आसिफ खान, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Asif Khan support Qazi Tauqeer: 'बिग बॉस में जैस्मीन सैंडलस के गानों पर डांस न करने को लेकर काजी तौकीर को सोशल मीडिया पर 'एंटी-नेशनल' कहकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच आसिफ खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 10 Nov 2026, 5:45 PM IST

Asif Khan support Qazi Tauqeer Anti-National Trolling Over Not Dancing On Jasmine Sandlas

आसिफ खान ने किया काजी तौकीर का सपोर्ट (Photo Source- Instagram/JioHotstar )

Asif Khan On Qazi Tauqeer trolling: 'बिग बॉस 20' के घर से बाहर आने के बाद भी कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में शो के 'दिवाली सेलिब्रेशन' स्पेशल एपिसोड के दौरान सिंगर जैस्मीन सैंडलस की धमाकेदार परफॉर्मेंस के समय कंटेस्टेंट काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के रिएक्शन को लेकर इंटरनेट पर विवाद खड़ा हो गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जैस्मीन के गानों पर डांस न करने और चुपचाप शांत खड़े रहने के लिए काजी की कड़ी आलोचना की, वहीं कुछ यूजर्स ने तो उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'एंटी-नेशनल' तक कह दिया। इस ट्रोलिंग के बीच अब उनके सह-कंटेस्टेंट रहे आसिफ खान (Asif Khan) अपने दोस्त के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।

काजी तौकीर की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भड़के आसिफ खान

विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर एक यूजर ने काजी तौकीर का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए तंज कसा। यूजर ने लिखा, "काजी तौकीर को देखो! जो इंसान आम तौर पर छोटी-छोटी बातों पर कूदता-फांदता और नाचता है, वह अचानक एक मूर्ति की तरह जम गया। बाकी सब लोग म्यूजिक का मजा ले रहे थे, लेकिन काज़ी पूरी तरह से असहज दिख रहे थे। क्या तुम्हें इस बात से परेशानी है कि 'धुरंधर' एक एंटी-पाकिस्तान फिल्म है?"

इस नफरत भरे पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए आसिफ खान ने तुरंत उस ट्वीट को री-शेयर किया और काजी के बचाव में एक इमोशनल नोट लिखा। बिग बॉस के घर में साथ बिताए दिनों को याद करते हुए आसिफ ने कहा कि वह एक आर्टिस्ट के तौर पर अपने दोस्त की भावनाओं को बखूबी समझ सकते हैं। आसिफ ने लिखा, "एक कलाकार के तौर पर मैं काज़ी के इमोशंस से जुड़ाव महसूस कर सकता हूं। BB के घर में मैंने उसे बहुत करीब से जाना है। हमारे बीच चाहे हजार झगड़े हुए हों, लेकिन मैं अपने देश के प्रति उसके दिल में भरे प्यार को अच्छी तरह जानता हूं। वह एक सच्चा हिंदुस्तानी है।"

"एक कलाकार दूसरे कलाकार को देख रहा था"— आसिफ ने समझाया नजरिया

आसिफ खान ने आगे साफ किया कि काजी के उस रिएक्शन में उन्हें कोई भी विवादित या देश विरोधी बात नजर नहीं आई। उन्होंने इसे पूरी तरह से एक कलाकार के नजरिए से देखने की सलाह दी। आसिफ ने कहा, "मुझे उस रिएक्शन में बस एक आर्टिस्ट को स्टेज पर दूसरे आर्टिस्ट को देखकर अपने खुद के पुराने सपनों को याद करते हुए देखा। लोगों को इस पल को तूल देकर वो मतलब नहीं निकालना चाहिए, जो इसका कभी था ही नहीं।"

आसिफ ने आलोचनाओं से घिरे काजी को अपना पूरा प्यार और सपोर्ट दिया। लेकिन, सोशल मीडिया पर दर्शकों द्वारा लगाए जा रहे इन गंभीर आरोपों पर अभी तक काज़ी तौकीर या उनकी पीआर टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन आसिफ के इस कदम ने फैंस के बीच एक पॉजिटिव मैसेज जरूर भेजा है।