4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक शेर को जन्म दिया है जिसने’, काजी तौकीर की पत्नी हिफ्सा ने पति के लिए लिखा इमोशनल नोट, शेयर की एक फोटो

Hifsa Emotional Note for Qazi Touqeer: काजी तौकीर की पत्नी हिफ्सा काजी अपने पति के खेल, उनकी परवरिश और 'बिग बॉस 20' के सफर की तारीफ करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने खुद को एक 'गर्व करने वाली पत्नी' बताया और काजी से ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की बात कही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 4 Nov 2026, 5:46 PM IST

Hifsa Emotional Note for Qazi Touqeer

काजी तौकीर की पत्नी ने शेयर किया इमोशनल नोट। (फोटो सोर्स: @qazitouqeer_official/instagram)

Qazi Touqeer Wife Hifsa Emotional Note: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की पत्नी, डॉ. सैयद हिफ्सा काजी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पति के लिए एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने गर्व जताया है कि काजी घर के अंदर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 'बिग बॉस' के घर भेजी गई एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें काजी अपनी मां के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। काजी भी अक्सर बिग बॉस हाउस में हिफ्सा को याद करते हैं, जिसके कारण वो बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच भी चर्चा का विषय रही हैं। हिफ्सा ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि काजी बेहद शानदार तरीके से खेल रहे हैं।

एक शेर को जन्म दिया जिसने, वह काजी की अम्मी जान हैं

फोटो शेयर करते हुए हिफ्सा ने लिखा, "जिसने एक शेर को जन्म दिया, वह काजी की अम्मी जान हैं! और जिसने उस शेर को दहाड़ना सिखाया, वह काजी के अब्बा जान हैं!" उन्होंने आगे कहा, "मैं यह सब बहुत ही भावुक मन से लिख रही हूं।"

उन्होंने काजी की तारीफ करते हुए कहा कि 19 साल की उम्र में उन्होंने जो हासिल किया है, उसे पाने के लिए कई लोग अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि काजी को जमीन से जोड़े रखने में उनके माता-पिता और उनकी परवरिश का बड़ा हाथ है। उन्होंने लिखा, "हां, उनकी परवरिश ने ही उन्हें जमीन से जोड़े रखा, और स्क्रीन से दूर रहने के दौरान भी उनके माता-पिता, उनकी दुआओं, आशीर्वाद और संस्कारों ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की।"

हिफ्सा ने लिखा, 'काजी 'बिग बॉस 20' में अपना खून-पसीना और पूरी जान लगा रहे हैं। वह अपनी बुद्धिमानी, सही जोश, मजाक-मस्ती, डांस, गायन, विनम्रता और अपने व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलुओं से अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।' उनकी पत्नी होने पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा, "उनकी शरीक-ए-हयात होने पर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करती हूं।" उन्होंने काजी के फैंस को भी उनके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया।

हिफ्सा ने अपने नोट को पति के लिए एक खास संदेश के साथ खत्म किया, जिसमें उन्होंने काजी से ट्रॉफी जीतकर घर लाने की अपील की। उन्होंने लिखा, "आइए, मिलकर इतिहास रचें और BB20 की ट्रॉफी घर लाएं!"

क्या था बिग बॉस 20 का लेटेस्ट टास्क?

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में, कंटेस्टेंट्स को एक भावुक कर देने वाला सरप्राइज़ मिला। बिग बॉस ने एक टास्क की घोषणा की, जिसके जरिए वे अपने परिवार वालों के ऑडियो मैसेज और फोटोज हासिल कर सकते थे। हालांकि, उनके सामने एक ऑप्शन था, या तो वे अपने अपनों के मैसेज लें, या फिर एक एक्स्ट्रा 'लाइफलाइन' हासिल करें। जब मनीष गोयल को अपनी लाइफलाइन बचाने या काजी तौकीर को उनके परिवार का मैसेज सुनने देने में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने काजी को मैसेज सुनने देने का विकल्प चुना। अपने परिवार का ऑडियो मैसेज सुनकर काजी काफी भावुक हो गए; उन्हें एक फोटो भी मिली, जिसमें वो अपनी मां माँ के साथ नजर आ रहे थे।