6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राइज एंड फॉल 2’ का विजेता बनते ही शहजाद पूनावाला ने उठाया बड़ा कदम! 35 लाख की प्राइज मनी देंगे दान

Shehzad Poonawalla: शहजाद पूनावाला ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' का खिताब अपने नाम कर लिया है। ग्रैंड फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी को हराने के बाद उन्हें ट्रॉफी के साथ 35 लाख का कैश प्राइज मिला है। जिसे लेकर उन्होंने बड़ा फैसला सुनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 6 Nov 2026, 1:34 PM IST

Shehzad Poonawalla Winner Rise And Fall 2

Shehzad Poonawalla Winner Rise And Fall 2 Donate Prize Money: टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall 2) का आखिरकार शानदार और रोमांचक अंत हो गया है। शुक्रवार, 6 नवंबर को प्रसारित हुए ग्रैंड फिनाले एपिसोड में शो के विजेता के नाम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और फायरब्रांड नेता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फिनाले के कड़े मुकाबले में शहजाद ने प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को शिकस्त दी। अब फिनाले जीतते ही शहजाद ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि शो में जीती हुई 35 लाख की राशी का वह क्या करेंगे?

शहनाज पूनावाला बने विजेता तो किया बड़ा ऐलान

राइज एंड फॉल 2 के रोमांचक फिनाले में गौतम गुलाटी ने तीसरी पोजीशन हासिल की, जबकि शहजाद की खास दोस्त और जानी-मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, अभिनेता करण पटेल का इस शो में सफर पांचवें स्थान पर ही खत्म हो गया था। विजेता बनने के बाद शहजाद पूनावाला ने न केवल चमचमाती ट्रॉफी उठाई, बल्कि 35 लाख रुपये का भारी-भरकम कैश प्राइज भी अपने नाम कर लिया।

हालांकि, विजेता घोषित होने के तुरंत बाद शहजाद ने एक ऐसा दरियादिली भरा ऐलान किया जिसने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने घोषणा की कि वह अपनी जीत की पूरी 35 लाख रुपये की राशि असम और बिहार में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दान कर देंगे। जैसे ही उन्होंने ये कहा वहां मौजूद सभी लोग खुश हो गए और तालियां बजाने लगे।

बता दें, पूरे सीजन के दौरान शहजाद पूनावाला का सफर काफी उतार-चढ़ाव और विवादों से भरा रहा। शो के दौरान सिवेट तोमर के साथ हुई उनकी तीखी झड़प और हाथापाई सबसे बड़े विवादों में शुमार रही, जिसमें सिवेट को नियमों के उल्लंघन के चलते शो से बाहर भी होना पड़ा था। इसके अलावा, शो के बाहर वैचारिक रूप से एक-दूसरे के विरोधी माने जाने वाले शहजाद और स्वरा भास्कर का घर के अंदर गहरी दोस्ती और भाई-बहन के रिश्ते में बदलना दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज रहा।

तेज प्रताप यादव ने कसा तंज

वहीं, जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि शहजान पूनावाला ने ये शो जीत लिया है। वहीं, इस शो के कंटेस्टेंट और RJD नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने तीखा हमला बोल दिया। उन्होंने इसे वोट की चोरी और गलत फैसला बताया। उन्होंने लिखा, "जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था, जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था। लेकिन अब क्या कहें..यहां भी जनता के वोटो की चोरी कर ली गई, अब तो रियलिटी शोज भी निष्पक्ष नहीं रहे! भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू -कटोरे कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया। असली हकदार गौतम गुलाटी थे, पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को। ​रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ यह बहुत बड़ा धोखा है।"