6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रियलिटी शो में भी हुई वोटो की चोरी’, ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर का नाम बताते हुए तेज प्रताप यादव ने कसा तंज

Tej Pratap Singh Post: तेज प्रताप यादव ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के रिजल्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने मेकर्स पर वोट चोरी का आरोप लगाया है और दावा किया कि असली विनर गौतम गुलाटी थे, लेकिन चाटुकारिता के चलते ट्रॉफी किसी और को दे दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 6 Nov 2026, 8:20 AM IST

Tej Pratap Singh Dig on Rise and Fall 2 Winner shehzad poonawala he allegation makers vote chori

तेज प्रताप यादन ने कसा राइज एंड फॉल 2 के विनर पर तंज (Photo Source- Instagram/@tejpratapyadavrjd)

Tej Pratap Singh Dig on Rise and Fall 2 Winner: राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले RJD नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने एक बार फिर अपने एक तीखे बयान से सियासी और मनोरंजक दुनिया में हलचल मचा दी है। इस बार उनका निशाना कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि लोकप्रिय रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall 2) है। उन्होंने शो केफिनाले और उसका परिणाम को लेकर पोस्ट किया है। शो के विनर के नाम की घोषणा होने के बाद तेज प्रताप यादव ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और आरोप लगाया है कि रियलिटी शोज में भी अब जनता के वोटों के साथ खिलवाड़ और चोरी होने लगी है।

तेज प्रताप यादव ने बताया कौन है राइज एंड फॉल 2 का विनर?

तेज प्रताप यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने 'राइज एंड फॉल 2' के विनर का नाम सामने आने के बाद अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने शो के मेकर्स और रिजल्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए। तेज प्रताप ने साफ तौर पर कहा कि इस शो को जीतने के असली हकदार गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) थे, जिन्हें जनता का असीम प्यार और भारी समर्थन मिल रहा था।

तेज प्रताप ने अपने अंदाज में तीखा तंज कसते हुए कहा, जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था, जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था। लेकिन अब क्या कहें..यहां भी जनता के वोटो की चोरी कर ली गई, अब तो रियलिटी शोज भी निष्पक्ष नहीं रहे! भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू -कटोरे कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया। असली हकदार गौतम गुलाटी थे, पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को। ​रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ यह बहुत बड़ा धोखा है।"

रियलिटी शो की निष्पक्षता पर उठे सवाल, फैंस के बीच भी चर्चा तेज

तेज प्रताप यादव के इस बयान ने सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलते हुए एक नई कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया है। एक तरफ जहां गौतम गुलाटी के फैंस उनके समर्थन में लगातार आवाज उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रियलिटी शोज़ के वोटिंग ट्रेंड्स और उनकी पारदर्शिता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। बहरहाल, राजनीतिक हस्ती द्वारा किसी रियलिटी शो के विनर पर इस तरह खुलकर तंज कसना और 'वोटों की चोरी' जैसे गंभीर शब्द का इस्तेमाल करना इन दिनों इंटरनेट पर सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें, राइज एंड फॉल 2 के विनर का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर खबरे है कि शहनाद पूनावाला ने सभी कंटेस्टेंट को हरकार सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसी पर तेज प्रताप यादव ने तंज कसा है।