11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2000 करोड़ के बजट वाली ‘रामायण’ की धीमी पड़ी रफ्तार, दुनियाभर में किया 849 करोड़ का आंकड़ा पार

Ramayana Box Office Collection 10 Nov: रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की फिल्म रामायण पार्ट 1 की कमाई में बोस ऑफिस पर सोमवार को आई बड़ी उछाल के बाद, मंगलवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है। हालांकि, फिल्म ने छठे दिन भारत में 94 करोड़ रुपये कमाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 11 Nov 2026, 10:41 AM IST

Ramayana Box Office Collection 10 Nov

रामायण से यश और रनबीर कपूर की फोटोज। (फोटो सोर्स: IMDb)

Ramayana Box Office Collection 10 Nov: 'रामायण' ने रिलीज के छह दिनों के भीतर दुनिया भर में 823.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। मंगलवार को भारत में फिल्म ने नेट 94.10 करोड़ रुपये कमाए, जो सोमवार की कमाई के मुकाबले 12.5% ​​कम है। बता दें कि फिल्म के पहले भाग का प्रोडक्शन बजट लगभग 2,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, इसलिए फिल्म का सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना इसके कमर्शियल भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण' में साई पल्लवी ने सीता और यश ने रावण की भूमिका निभाई है। पहले सोमवार को 91% का शानदार उछाल दर्ज करने के बाद, छठे दिन 'रामायण' की बॉक्स ऑफिस कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई। फिल्म में रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

छठे दिन कैसा रहा रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ramayana Box Office Collection Day 6)

Sacnilk के अनुसार, छठे दिन भारत में 24,344 शोज के जरिए फिल्म ने 94.10 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। यह पांचवें दिन की 107.50 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले 12.5% ​​कम है। बता दें इसमें हिंदी वर्जन का योगदान 76 करोड़ रुपये रहा, जबकि कन्नड़ से 7.75 करोड़, तेलुगु से 4 करोड़, तमिल से 3.60 करोड़ और मलयालम से 2.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 440.45 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 526.50 करोड़ रुपये है। विदेशों में 'रामायण' ने छठे दिन 35 करोड़ रुपये कमाए, जिससे वहां इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 297 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 849.50 करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े पर पहुंच गया है।

2000 करोड़ के बजट वाली रामायण के सामने है बड़ी चुनौती

खबरों के अनुसार, 'रामायण' के दोनों भागों का कुल बजट 4,000 करोड़ रुपये है, जिसमें से 'रामायण' के पहले भाग को लगभग 2,000 करोड़ रुपये के बहुत बड़े बजट में बनाया गया है और इसने एक अच्छी शुरुआत की है। हालांकि, मुनाफा कमाने के लिए 'रामायण' को अभी लंबा सफर तय करना है। जिसके लिए बॉक्स ऑफिस पर इसका आगे का प्रदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

रणबीर कपूर की 'रामायण' के बारे में

'रामायण' महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य का नया रूपांतरण है, जो दुनिया के सबसे पुराने साहित्य में से एक है। यह भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम की कहानी है, और उस युद्ध के बारे में है जो उन्होंने असुर राजा रावण के खिलाफ लड़ा था, जब रावण ने उनकी पत्नी सीता का अपहरण कर लिया था।