11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चित्रकूट मेले में 72 हजार रुपये में बिका ‘चंकी पांडे’ नाम का गधा, अब खबर पर एक्टर का रिएक्शन आया सामने

Chunky Panday Donkey News: मध्यप्रदेश के चित्रकूट में आयोजित मेले में बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के नाम का एक गधा 72 हजार रुपये में बिका। इसने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के नाम वाले गधों को भी पछाड़ दिया है। अब इस खबर पर एक्टर ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 11 Nov 2026, 1:23 PM IST

Chunky Panday Donkey News

72 हजार रुपये में बिका 'चंकी पांडे' नाम का गधा। (फोटो सोर्स: @chunkypanday/instagram)

Chunky Panday Donkey News: चंकी पांडे एक ऐसी खबर के कारण चर्चा में आ गए हैं जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी और इस खबर का मुख्य किरदार कोई इंसान नहीं, बल्कि एक जानवर है। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में लगे सालाना गधा मेले में 'चंकी' नाम के एक गधे की कीमत 72,000 रुपये लगी। यह इस मेले में सबसे महंगी कीमत पर बिकने वाला गधा बन गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गधे ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के नाम पर रखे गए गधों को भी पीछे छोड़ दिया। व्यापारियों ने खरीदारों को आकर्षित करने के लिए अपने अपने गधों के ये फेमस नाम रखे थे, और 64 वर्षीय एक्टर को इस खबर को सुनकर बहुत मजा आया और उन्होंने अपना रिएक्शन दिया।

चंकी पांडे ने गधे को अपना नाम दिए जाने को एक 'सम्मानजनक बताया

'हिंदुस्तान टाइम्स' से बात करते हुए चंकी पांडे को इस न्यूज़ के बारे में पता चला तो वो अपनी हंसी नहीं रोक पाए और बोले, "यह तो सम्मान की बात है कि लोगों ने ऐसा किया। मेरे दोस्त मुझे इस खबर की क्लिपिंग भेज रहे हैं, और वैसे भी, कोई भी खबर अच्छी ही होती है!"

इस अनोखे सम्मान को मजेदार अंदाज में लेते हुए चंकी ने कहा, "मैं पिछले 30 सालों से ऐसा होते देख रहा हूं। यहां तक कि बाल काटने वालों की दुकानों पर भी ऐसा होता है, जहां बड़े-बड़े स्टार्स और उनके हेयरस्टाइल का प्रमोशन किया जाता है। एक बर्गर जॉइंट में तो 'चंकी पनीर पांडे' नाम का बर्गर भी मिलता है।"

चंकी पांडे का वर्क फ्रंट

40 साल से ज्यादा के अपने एक्टिंग करियर में, चंकी पांडे ने 1987 में हिंदी फिल्म 'आग ही आग' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हाल ही में उन्हें 'बेबी डू डाई डू' में देखा गया, जो इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और साकिब सलीम लीड रोल्स में नजर आए थे। इसके अलावा चंकी पांडे 'तेजाब', 'हॉउसफुल फ्रेंचाइजी' की फिल्मों, 'आंखें', 'पाप की दुनिया', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं।