11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काजी तौकीर पर जमकर भड़के अभिनेता नमन शॉ, मनीष गोयल पर लगे आरोपों के समर्थन में खुलकर आए आगे

Naman Shaw Post: काजी तौकीर द्वारा सीनियर एक्टर मनीष गोयल पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अभिनेता नमन शॉ ने खुलकर मनीष का समर्थन किया है और काजी को जमकर फटकार लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 11 Nov 2026, 3:34 PM IST

Naman Shaw angry on Qazi Touqeer allegation to Manish Goel in bigg boss 20

Naman Shaw On Qazi Touqeer allegation Manish Goel: रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में इन दिनों रिश्तों के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और आए दिन नए विवाद खड़े हो रहे हैं। शो का नया एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें कंटेस्टेंट काजी तौकीर और वरिष्ठ अभिनेता मनीष गोयल के बीच हुई एक बात ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। काजी के उस बयान और उसके बाद उनके रवैये पर अब टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता नमन शॉ (Naman Shaw) ने कड़ी आपत्ति जताई है। नमन ने खुलकर मनीष गोयल का समर्थन किया है और काजी तौकीर के उस बर्ताव की आलोचना की है, जिसे उन्होंने मजाक के नाम पर की गई एक गंभीर टिप्पणी बताया है।

नमन शॉ ने काजी तौकीर को लेकर किया पोस्ट

हाल ही में सामने आए वीडियो में नमन शॉ ने काज़ी तौकीर के रवैये पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि काज़ी हम सबके चहेते जरूर हैं, लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं है कि उनकी हर गलती या गलत बात को नजरअंदाज कर दिया जाए। मजाक एक तय हद तक ही अच्छा लगता है, और जब वह हद पार हो जाए तो वह मजाक नहीं रह जाता।

नमन ने विशेष रूप से उस घटना का जिक्र किया जब 51 साल के परिपक्व अभिनेता और 20 साल के बेटे के पिता मनीष गोयल को लेकर यह टिप्पणी की गई कि शायद समाज में औरतें उनके साथ सुरक्षित नहीं हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए नमन ने कहा, "ऐसी बातें समाज में बोलना और किसी पर इस तरह के गंभीर सवाल उठाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हम सब जानते हैं कि महिलाओं के साथ क्या कुछ गलत होता है, लेकिन यह भी उतना ही सच है कि कई बार पुरुषों पर भी गलत और झूठे केस दर्ज हो जाते हैं, और वे लोग कितनी मानसिक प्रताड़ना सहते हैं। यह एक बेहद संवेदनशील विषय है।"

"काजी खुद भी ऐसे दौर से गुजर चुके हैं, फिर उन्हें समझ क्यों नहीं आया?"- नमन शॉ

नमन शॉ ने आगे याद दिलाया कि शो के शुरुआती हफ्तों (जैसे दूसरे हफ्ते) में जब ईशा और काज़ी के बीच टास्क के दौरान तीखी बहस हुई थी और काज़ी आक्रामक अंदाज में आगे बढ़े थे, तब पूरा घर काज़ी के खिलाफ हो गया था। हालांकि उस वक्त काज़ी ने भी उस मानसिक दबाव को झेला था, इसलिए उन्हें इस बात का अहसास होना चाहिए कि किसी की भावनाएं आहत करना कितना गलत है।

उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जब मनीष गोयल का इस बात पर इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ, तब काज़ी को जाकर उनसे यह कहना चाहिए था कि वह सिर्फ एक मजाक था और उनका इरादा ठेस पहुंचाने का नहीं था। इसके विपरीत, काज़ी ने अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ बैठकर यह सफाई दी कि शो मेकर्स और बाकी लोगों को पता है कि यह सिर्फ एक जोक था, भले ही मनीष को यह बात मजाक न लगी हो। नमन ने साफ तौर पर कहा कि किसी पर इस तरह का गंभीर आरोप लगाना और फिर उसे हल्के में लेना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।