रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के अपने करियर में अब तक कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन वो सोलो फिल्म देने में सफल नहीं रह पाए. वो बेहतरीन एक्टर हैं. साथ ही वो अपनी ज्यादातर फिल्म में अपने फैंस को गुदगुदाते रहते हैं. हाल में उन्होंने अपने करियर और फिल्मों की चॉइस को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि 'वो कुछ सेक्स कॉमेडी मूवीज में भी काम कर चुके हैं'. साथ ही उन्होंने बात करते हुए बताया कि 'उन्हें बिलकुल फिक्र नहीं कि उनकी फिल्में देखने के बाद उनके बच्चे बड़े होकर उनके बारे में या फिल्मों के बारे में क्या सोचेंगे'.