साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (Pushpa: The Rise) पिछसे साल दिसंबर में देश भर के सिनेमाघरों में तमिल, तेलूगु और हिंदी भाषा समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई थी, जिसको दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था. फिल्म के आखिर में इसको सस्पेंस में छोड़ते हुए इसके दूसरे पार्ट के आने का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग के आने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के दूसरे भाग से जुड़ी कई तरह की खबरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं.