राखी कहती हैं कि 'दो ढाई घंटे रोते-रोते मेरा पूरा काजल फैल गया और ये हाल हो गया'. इसके बाद पैपराजी उनसे कहती हैं कि आप आदिल से वीडियो कॉल या फोन पर बात कर लो, जिसका जवाब देते हुए राखी कहती हैं कि 'मैं उनसे अब बात नहीं करूंगी, क्योंकि कल मैं उनसे मिलने गई, लेकिन वो नहीं आए, जबकि मैं उनका इंतजार कर रही थी'. इसके बाद राखी ने अपने कुछ फैंस के साथ सेल्फी ली. फिर वो अपने गाड़ी में बैठने लगी तो उनके पास आदिल का फोन आ गया. राखी ने स्पीकर पर फोन रखा और अपना गुस्सा जाहिर किया. राखी ने कहा कि 'वे अब उससे नहीं मिलेगी'.