जिसके बाद फराह खान ने कहा था कि 'वे बस उर्फी को लेकर थोड़ा प्रोटेक्टिव हो रही हैं'. इसके बाद उर्फी ने एक बार फिर फराह खान को करारा जवाब दिया है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. दरअसल, हाल में सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो ब्रालेट, जैकेट और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. साथ ही फोटो में सुजैन अपनी बॉडी फ्लांट करती नजर आ रही हैं, जिसपर फराह के कमेंट्स भी नजर आ रहे हैं, जिनमें वो ट्रोलर्स को रिप्लाई करती नजर आ रही हैं, जिसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उर्फी ने फराह को करारा जवाब दिया.