वायरल वीडियो में जब सुष्मिता सेन से पूछा गया कि 'हम अक्सर सलमान से ये सवाल पूछते हैं, लेकिन वो कभी जवाब नहीं देते. अब आपसे वही सवाल है', जिस बात को सुनने के लिए एक्ट्रेस पहले हंसती हैं और फिर कहती हैं कि 'मैं गेस करूं आप क्या पूछना चाहते हैं?'. इसके बाद रिपोर्ट कहता पूछता है कि 'सलमान खान ने शादी क्यों नहीं की?', जिसके जवाब में एक्ट्रेस हंसते हुए कहती है कि 'आप दो ऐसे लोगों से ये सवाल पूछ रहे हैं जो सिंगल होने का जश्न मनाते हैं'.
एक्ट्रेस कहती हैं 'वो इसलिए सिंगल नहीं हैं, क्योंकि उन्हें कोई नहीं मिला, उन्होंने अपनी मर्जी से सिंगल रहना चुना है'. अब सुष्मिता का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि सलमान खान और सुष्मिता सेन की दोस्ती काफी पुरानी है. दोनों ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम भी किया है, जिनमें 'बीवी नंबर 1', 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'तुमको ना भूल पाएंगे' जैसी बड़ी और हिट फिल्मों में काम किया है.
यह भी पढ़ें: 19 साल की उम्र में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को Naseeruddin Shah ने बनाया था अपना हमसफर! फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस संग सचाई शादी