फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) और फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों पर काम किया है. दोनों की जोड़ी ने हमेशा ही साथ में इंडस्ट्री के बेस्ट फिल्में दी हैं. दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग भी खींचते नजर आ जाते हैं. एक बार अपने एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने फराह खान को लेकर एक डरावना किस्सा साझा किया था, जिसको सुनने के बाद हर कोई चौंक गया था. ये किस्सा साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के दौरान की है.