एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘अक्षय जी, आप बीजेपी समर्थक मत बनो, वरना आपकी फिल्में ऐसे ही पिटेगी. मैं आपका 15 साल से फैन हूं, लेकिन अब आपकी यह बातें पसंद नहीं आती’. एक और यूजर लिखता है कि 'आपको ट्वीट करने का मौका मिल गया, लेकिन जयपुर की घटना पर एक भी ट्वीट आपका नहीं आया. हम तो सोचते थे आप राष्ट्रभक्त हैं, लेकिन अफसोस बाकी फिल्मी एक्टर जैसे ही निकले’. एक और यूजर लिखता है कि ‘एक देशभक्त जो अपना देश छोड़ कर, दूसरे देश में बता रहा है देश भक्त बनना’. वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो 'रक्षाबंधन' के बाद 'राम सेतू', 'गोरखा' और 'ओह माई गॉड 2' में नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें:'सैफ का आबादी में पहले ही काफी योगदान', तीसरी बार मां बनने पर Kareena Kapoor ने दी सफाई