भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) ने सिंगर के तौर पर इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरूआत की थी, जिसके बाद आज वो सिंगर और एक्टर के तौर पर अपनी दमदार पहचान बना चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने अब राजनीति में अपने कदम जमा लिए हैं. वो आज के समय में आजमगढ़ से बीजेपी सांसद (BJP MP) बन चुके हैं. इन दिनों निरहुआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री और भाषा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल भी हो रहे हैं. एक्टर ने कहा कि वो 'भोजपुरी इंडस्ट्री और भाषा को मान्यता दिलाएंगे'.