
साई पल्लवी (फोटो सोर्स: x)
After Being Trolled For Her Hindi Sai Pallavi: पिछले महीने मुंबई में फिल्म 'एक दिन' के मेकर्स ने 'एक दिन की महफिल' एक म्यूजिकल शाम आयोजित की थी। ये इवेंट फिल्म के प्रमोशन और जश्न के लिए रखा गया था। इसके बाद साई पल्लवी को ऑडियंस से हिंदी में बात करते समय दिक्कत आने के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि वो अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट I' में सीता का रोल निभाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
ढेर सारी ट्रोलिंग और बैकलैश के बाद साई पल्लवी ने हाल ही में एक वीडियो इंटरव्यू में कहा कि उन्हें 'एक दिन' फिल्म में खुद को 'मिसकास्ट' महसूस हुआ था। आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में साई ने अपना अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रीमियर के दौरान आमिर खान के साथ उनकी बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने ये माना कि इस रोल के लिए शायद उन्हें चुना नहीं जाना चाहिए था।
इतना ही नहीं, साई पल्लवी ने ये भी बताया, "मुझे लगता है कि मैं इस किरदार के लिए फीट नहीं थी। ये रोल एक नए तरह के इंसान का होना चाहिए था जिसमें थोड़ा शान-शौकत भी हो, मैं ऐसी नहीं थी।" साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने 'एक दिन' इसलिए चुना था क्योंकि वे हल्की और कम तनाव वाली कोई फिल्म करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें 'बिफोर सनराइज' फिल्म बहुत पसंद है और उन्हें लगा कि 'एक दिन' उसी तरह की एक मधुर और सरल कहानी होगी। तो दूसरी ओर, उनके को-स्टार जुनैद खान ने इस बात से इंकार किया और कहा कि ये रोल खास तौर पर साई पल्लवी के लिए ही बनाया गया था।
फिल्म 'एक दिन', जो 2016 की थाई फिल्म 'वन डे' का हिंदी रीमेक है, एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें एक लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसे अपनी एक महिला सहकर्मी से प्यार हो जाता है, लेकिन वो अपनी फीलिंग्स जाहिर करने में हिचकता रहता है। उसकी इच्छा होती है कि वो सिर्फ एक दिन उसके साथ बिताए और अचानक उसकी ये मुराद पूरी हो जाती है।
बता दें, फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने इसके प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है। 'एक दिन' में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं।
Published on:
07 May 2026 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
