
तृशा कृष्णन की डबल डेटिंग लव लाइफ बनी हॉट टॉपिक (फोटो सोर्स: IMDb)
Trisha krishnan double dating rumours: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 8 में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने कई नई बातें शेयर कीं। इस एपिसोड में प्रभास ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से जुड़े कई सवालों के मजेदार जवाब दिए।
खबरों के मुताबिक, तृषा कृष्णन का नाम एक समय में राणा दग्गुबाती और प्रभास दोनों के साथ जोड़ा गया था। कॉफी विद करण में प्रभास ने कहा था, "तृषा कृष्णन पिछले 10 सालों से मेरी अच्छी दोस्त हैं। हम लंबे समय तक दोस्त रहे और कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया, लेकिन चीजें ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाईं।" तो वहीं राणा दग्गुबाती और तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर केवल अफवाहें ही सामने आई थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
इसके साथ ही, प्रभास ने ये भी बताया कि अगर उन्हें बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस के साथ काम करना हो तो उनकी पसंद कैटरीना कैफ होंगी। साथ ही, उन्होंने रणबीर कपूर को इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में गिना। रैपिड फायर राउंड में जब करण ने प्रभास से तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और काजल अग्रवाल में से अपनी पसंदीदा को-स्टार के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने अनुष्का का नाम लिया। प्रभास ने साफ किया कि ये किसी अफवाह पर बेस्ड नहीं है, बल्कि वो पिछले 8 सालों से अनुष्का के करीबी दोस्त हैं।
इन तमाम विवादों के बाद तृशा का नाम विजय से जुड़ा। विजय और तृशा हमेशा साथ छुट्टियां मनाते कई बार दिखें, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि उनके रिश्तें मजबूत हैं। बता दें, इस पर तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि विजय अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से करीब नहीं हैं और केवल बच्चों के कारण कोई आधिकारिक तलाक नहीं हुआ है। तो वहीं कुछ लोग इसे राजनीति से जोड़कर देखते हैं, क्योंकि साफथ इंडस्ट्री की राजनीति में तलाक को अभी भी एक टैबू माना जाता है। हालांकि, कुछ ने उदाहरण देते हुए कहा कि पूर्व सीएम और तमिल सिनेमा के फेमस स्टार MGR ने 3 बार शादी की थी, इसलिए ये कोई बड़ा टैबू नहीं होना चाहिए।
Updated on:
07 May 2026 04:32 pm
Published on:
07 May 2026 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
