
थलापति विजय को-एक्टर ने 2 साल पहले की थी जीत की भविष्यवाणी। (फोटो सोर्स: @ActorVijayTeam and actor_shaam)
Thalapathy Vijay Victory Prediction: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में थलापति विजय के यादगार जीत के कुछ दिनों बाद, उनकी 2023 में आई फिल्म 'वरिसू' के को-स्टार शाम ने दावा किया है कि उन्होंने 2024 में ही अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में, शाम ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले विजय को फोन किया था और उनसे कहा था, "मैंने आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखा है।"
Times Now के अनुसार, शाम ने कहा, "सच कहूं तो, मुझे यह 2024 में ही पता चल गया था। एक सुबह मैंने उन्हें फोन किया और कहा, 'अन्ना, मैंने आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे देखा है, और लोग आपका सम्मान कर रहे हैं।' फिर हाल ही में, 3 मई को, मैंने उन्हें संदेश भेजा कि मेरा सपना सच होगा। और मैं आपको बता दूं कि मेरे ये विचार रातोंरात नहीं आए हैं।"
'वारिसु' में विजय के भाई का किरदार निभाने वाले शाम ने इस बात को भी याद किया कि उन्होंने एक्टर से पूछा था कि क्या वो फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाएंगे। उन्होंने टीवीके प्रमुख की तारीफ करते हुए उन्हें 'शुद्ध और ईमानदार' बताया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, “विजय अन्ना एक दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं, और उनका मन साफ़ है और वो बहुत ही ईमानदार हैं। वो हमेशा कहते हैं कि वो अपने प्रशंसकों की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसलिए, उनके प्यार का के लिए वो कुछ करना चाहते हैं। एक बार जब मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता था कि वो इतने बड़े सितारे बन जाएंगे, तो अन्ना ने मुझसे कहा, 'मैं तो सिर्फ एक्टिंग करने आया था, मुझे नहीं पता था कि मुझे इतना प्यार मिलेगा।"
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में थलापति विजय को मिली भारी जीत पर उनके चाहने वाले बहुत उत्साहित हैं। उनकी पार्टी 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, बहुमत के 118 के आंकड़े से उन्हें अभी भी 10 सीटें कम हैं। इसका मतलब है कि सरकार बनाने के लिए टीवीके को गठबंधन करना पड़ेगा।
शाम फिलहाल अजय भूपति द्वारा निर्देशित आने वाली तेलुगु रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'श्रीनिवास मंगपुरम' पर काम कर रहे हैं, जो 2026 में रिलीज होगी। इस फिल्म से जया कृष्णा घट्टमनेनी और राशा थडानी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, वो कन्नड़ फिल्म 'रूबी' पर भी काम कर रहे हैं।
Published on:
07 May 2026 07:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
