7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या तृषा कृष्णन कर सकती हैं राजनीति में एंट्री? थलापति विजय की TVK में शामिल होने की खबरों ने बढ़ाई हलचल

Tamil Nadu Politics: खबरों के मुताबिक, टीवीके (TVK) के नेता चाहते हैं कि तृषा पार्टी में शामिल हों और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ें।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 07, 2026

Tamil Nadu Politics

TVK में शामिल होंगी Trisha Krishnan! (फोटो सोर्स: X)

Tamil Nadu Politics: थलापति विजय ने तमिलनाडु विधान सभा चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। राजनीति में उनका पदार्पण यादगार बन गया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में 108 सीटें जीती हैं। जहां हर कोई विजय की इस बड़ी जीत का जश्न मना रहा है, वहीं उनके चाहने वालों और समर्थकों के लिए एक खुशखबरी है।

न्यूज़24 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, तृषा भी जल्द ही राजनीति में कदम रख सकती हैं। खबरों के मुताबिक, टीवीके के नेता चाहते हैं कि तृषा पार्टी में शामिल हों और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ें। क्या है इसकी वजह आइये जानते हैं।

क्या तृषा कृष्णन विजय की TVK पार्टी में शामिल होंगी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Politics) में चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट, दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की है। अब नियमों के अनुसार, वो दोनों सीटें बरकरार नहीं रख सकते। इसलिए, उन्हें 14 दिनों के भीतर ही एक सीट से इस्तीफा देना होगा। इसके बाद, उनके द्वारा खाली की जाने वाली सीट पर उपचुनाव की घोषणा की जाएगी।

खबरों के मुताबिक, विजय और उनकी पार्टी के सदस्य चाहते हैं कि वो पेरम्बूर सीट पर अपना हक रखें क्योंकि वहां से उनकी जीत का अंतर लगभग दोगुना है और ये सीट राज्य सचिवालय के भी करीब है। इसका मतलब है कि विजय तिरुचिरापल्ली पूर्व (ईस्ट) सीट से इस्तीफा दे सकते हैं।

कहा जा रहा है कि विजय और टीवीके के बाकी नेता अब तृषा कृष्णन को इस सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। देखा जाये तो तृषा को राजनीति का कोई अनुभव नहीं है, इसलिए वो पॉलिटिक्स में आने के लिए बहुत उत्सुक नहीं हैं।

हालांकि, विजय की जीत सुनिश्चित होने के बाद से ही तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजाकिया अंदाज में कहते हुए नजर आ रही हैं कि आने वाले सालों में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। अब आने वाले समय में क्या होगा ये तो कुछ दिनों में ही पता चल जाएगा।

विजय की जीत, अब आगे क्या?

विजय के राजनीतिक जीत को जबरदस्त समर्थन मिला है। उनकी पार्टी तमिलनाडु विधानसभा के 234 सीटों में से 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, बहुमत के लिए आवश्यक 118 सीटों से उनके पास अभी भी 10 सीटें कम हैं। इसका मतलब है कि सरकार बनाने के लिए टीवीके के लिए गठबंधन करना बेहद जरूरी हो गया है।

कुछ खबरों के अनुसार, टीवीके डीएमके (जिसने 59 सीटें जीती हैं) के साथ गठबंधन कर सकती है, जबकि अन्य का दावा है कि एआईएडीएमके (47 सीटें) के साथ भी गठबंधन संभव है।

खबरों के मुताबिक, विजय ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को पत्र लिखकर सरकार बनाने का निमंत्रण मांगा है।

कई मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया जा रहा है कि विजय 7 मई को तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।