सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों बिजनेसमैस और IPL के पूर्व प्रेसिडेंट ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ अपने रिश्तों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. कुछ दिनों पहले ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस के साथ कुछ फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस को 'बेटर हाफ' बताया था, जिसके बाद से आधे से ज्यादा लोग उनको ट्रोल करने में लगे हैं. वहीं ललित मोदी के साथ रिश्तों में आने से पहले सुष्मिता ने सालों तक मॉडल रोहमन शॉल (Rohman Shawl) को डेट किया है.