बिग बॉस ओटीटी और अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर अपनी पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं. आए दिन वो अपने नए-नए अवतारों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिसको लेकर उनको खूब ट्रोल भी किया जाता है, लेकिन एक्ट्रेस को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता. वहीं कुछ समय पहले फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के रियलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan 7) में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने उर्फी की फैशन सेंस की तारीफ की थी.