रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अतरंगी और फनी अंदाज के साथ-साथ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसको लेकर एक्टर चर्चाओं में आ गए हैं. दरअसल, हमेशा अपने अजीबो-गरीब कपड़ों को लेकर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले रणवीर सिंह ने मैगजीन के लिए एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है. रणवीर सिंह के ये फोटो मैगजीन के कवर पेज पर छपने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं.