सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टार भोजपुरी सॉन्ग ‘ठीक है’ (Thik Hai) पर डांस कर रहे हैं। सपना वैसे भी सोशल मीडिया पर अपने डांस से धमाल मचाने के लिए जानी जाती हैं। खेसारी लाल यादव और सपना ने इस वीडियो में जमकर धमाल मचा रहे हैं।
खेसारी लाल यादव का यह गाना साल 2018 के सबसे सुपरहिट सॉन्ग में से एक था। देशभर में उनका यह गाना चर्चित हुआ था। सपना चौधरी भी कई मौकों पर इस गाने पर स्टेज परफॉर्मेंस कर चुकी हैं। दोनों के इस डांस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा, पंजाबी और हरियाणवी फिल्मों में धूम मचा चुकी सपना चौधरी के इस वीडियो ने उनके फैंस के होश उड़ा दिए है।