scriptदक्षिण भारत के मशहूर संगीतकार आदितन ने किया दुनिया से कहा अलविदा… | south indian composer adityan is no more read news | Patrika News
मनोरंजन

दक्षिण भारत के मशहूर संगीतकार आदितन ने किया दुनिया से कहा अलविदा…

दक्षिण भारत के मशहूर संगीतकार आदितन ने किया दुनिया से कहा अलविदा…

Dec 07, 2017 / 01:36 pm

Riya Jain

adityan

adityan

दक्षिण भारत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां बता दें दक्षिण भारत के मशहूर संगीतकार आदितन अब इस दुनिया में नहीं रहे। खबरों की माने तो इस मंगलवार को संगीतकार आदितन का हैदराबाद में निधन हो गया। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि, वह गुर्दे की समस्या से पीड़ित थे।

इस बारे में आदितन के परिवार वालों ने सूचित किया। आदितन के परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया की गुर्दे में समस्या को लेकर 63 साल के आदितन पिछले एक सप्ताह से परेशान हो रहे थे। उनका इस समस्या को लेकर हैदराबाद में इलाज भी चल रहा था। लेकिन उनकी तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई और अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

आदितन का करियर

इसके आलावा अगर परिवार की बात करें तो बता दें आदितन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। खास बात यह है कि, उन्होंने कई तेलगू और मलयालम फिल्मों के लिए संगीत भी गाया है। उनके संगीत को संगीत प्रेमी काफी पसंद करते हैं। यही नहीं बल्कि, आदितन ने एक लोकप्रिय तमिल टीवी चैनल पर पाक कला पर आयोजित एक कार्यक्रम में भी प्रस्तोता की भूमिका भी निभाई थी, जिस लोगो ने काफी सराहा था। उन्होंने दक्षिण भारत के सिनेमा को अपने संगीत के सुरों से सजाया था। वे वहां के पॅापुलर संगीतकारों में से एक थे।

बता दें कि आदितन ने कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत देकर लोगो के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी। यहां तक उनका नाम दक्षिण भारत की मशहूर हस्तियों में भी शामिल था। उन्हें अपनी इस कला के चलते कई अवार्ड से सम्मनित किया जा चुका है। यकीनन उनका इस दुनिया से अलिवदा कहना बेहतरीन युग का अंत होना है। उनको पूरा भारत सम्मान देता है। साथ ही उनकी मृत्यू पर अफसोस जाहिर करते हुए उनकी आत्मा को शातिं मिलने की कामना करता है।

Home / Entertainment / दक्षिण भारत के मशहूर संगीतकार आदितन ने किया दुनिया से कहा अलविदा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो