
ट्रोले की टक्कर से एसपी ऑफिस में कार्यरत बीमार भाई को लेने गए बाइक सवार की हुई मौत
उनियारा. अलीगढ़ रोड स्थित खेड़ली में गुरुवार रात बाइक सवार एक जने की ट्रोले की टक्कर से मौत हो गई। हैडकांस्टेबल राज दीवान ने बताया कि मृतक राकेश(30) पुत्र रघुनाथ मीणा निवासी बलरिया थाना चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर है।
राकेश बून्दी से अपने घर बलरिया आ रहा था तभी खेड़ली के पास ट्रोले की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक राकेश बलरिया से गुरुवार सुबह बून्दी एसपी ऑफि स में कार्यरत अपने भाई के बीमार होने के कारण उसे वापस लेने गया था, जिसे उसने जीप में बैठाकर बलरिया रवाना कर दिया एवं स्वयं बाइक से बलरिया के लिए निकल गया। रात में खेड़ली गांव के पास ट्रोले से भिड़ंत में उसकी मौत हो गई। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रोडवेज की टक्कर से महिला घायल
दूनी. जयपुर-कोटा राजमार्ग के पोल्याड़ा गांव में राजमार्ग पारकर पानी भरने जा रही महिला को देवली से जयपुर की ओर जा रही झालावाड़ा आगार की रोडवेज बस ने टक्कर मार घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को देवली अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बस को भी धांधोली मोड़ के पास रूकवाकर पकड़ लिया, लेकिन चालक-परिचालक फरार हो गए। दूनी थाना सहायक उपनिरीक्षक बालकिशन शर्मा ने बताया की घायल महिला पोल्याड़ा निवासी गुडिय़ा कंवर (40) पत्नी नन्दसिंह दरोगा है।
उन्होंने बताया की गुडिय़ा कंवर देर शाम राजमार्ग पारकर सामने वाले मकान से पीने का पानी भरने जा रही थी, इस दौरान देवली से जयपुर की ओर जा रही झालावाड़ डिपों की बस ने टक्कर मार घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला गुडिय़ा के पति नन्दसिंह की रिपोर्ट पर रोड़वेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
चालक बाल बाल बचा
टोडारायसिंह. केकड़ी मार्ग स्थित भगवानपुरा लिंक रोड परअसंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिर गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस के अनुसार चालक गोवर्धन बराला ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भासू से भगवानपुरा जा रहा था। इसी बीच असंतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली समेत खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि मार्ग सकड़ा होने तथा सडक़ किनारे खाई खोदे जाने से ट्रैक्टर अंतुलित हो गया।
Published on:
31 Aug 2019, 8:17 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.