उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत समिति के चुनावों में समस्त भाजपा के उम्मीदवारों को विजय बनाने के लिए पार्टी हित के लिए काम करना है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का सिपाही है। जिनको पार्टी में पूरा सम्मान मिलना चाहिए।अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। इसकों मजबूत बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। भाजपा ने गरीब व मजदुरों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करके इनकों आगे लाने का काम किया है।
चौधरी ने कहा कि भाजपा ने देश के चहुंमुखी विकास किया है। पार्टी ने महिला सश्क्तिकरण सहित कई योजनाएं लागु की है। जिससे देश में महिलाओं एवं बेटियों को सम्मान मिला है। उन्होनें कहा कि पंचायत समिति चुनाव में पूरे 21 पंचायत समिति सदस्य भाजपा के जीत कर आए। जिससे भाजपा का प्रधान बने। जिसके लिए कार्यकर्ता 24 घंटे पार्टी के लिए कार्य करें।
भाजपा नेता सत्यनारायण तिवाड़ी ने कहा कि भाजपा सरकर ने गांव व ढाणी में बैठे अन्तिम व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं द्वारा लाभन्वित किया है। संत मनिषदास ने कहा कि अपने धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कटिबद्ध होना आवश्यक है। उन्होनें कहा कि जो वर्तमान हालात को देखते हुए धर्म की रक्षा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने के बात कही।
इस दौरान नवनिर्वाचित पंच, सरपंचों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देहात अध्यक्ष रामदेव गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सूरजकिरण तिवाड़ी, महामंत्री भजयुमो शहर अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह नाथावत, उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दयाराम जाट, सरपंच रमेश यादव, छोटूलाल शर्मा, किशनलाल जाट, रामअवतार लंगडी, दिनेश गौतम, डॉ. तेजभंवर सिंह, एडवोकेट रमेशचन्द शर्मा, मंजू बलाई, परसराम कुमावत, राजाराम कसाणा, राजेंद्र कसाणा, कैलाश नटवड़ा, आसाराम डोई नरेंद्र कांटोली, लादूलाल बैरवा, सावरिया सोनी, एवं सत्यनारायण तिवाडी सहित सभी मण्डलों के पदाधिकारी मौजूद थेे।