scriptभाजपा समीक्षात्मक बैठक में संगठन चुनाव प्रभारी ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता का होता है पूरा मान-सम्मान | BJP organization election review meeting held | Patrika News
टोंक

भाजपा समीक्षात्मक बैठक में संगठन चुनाव प्रभारी ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता का होता है पूरा मान-सम्मान

BJP organization election meeting: भाजपा संगठन चुनाव की समीक्षात्मक बैठक डाक बंगला में हुई। इसमें भाजपा के जिले में होने वाले मण्डल चुनाव की जानकारी दी गई

टोंकOct 18, 2019 / 06:44 pm

pawan sharma

भाजपा समीक्षात्मक बैठक में संगठन चुनाव प्रभारी ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता का होता है पूरा मान-सम्मान

भाजपा समीक्षात्मक बैठक में संगठन चुनाव प्रभारी ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता का होता है पूरा मान-सम्मान

टोंक. भाजपा संगठन चुनाव की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को डाक बंगला में जिला अध्यक्ष गणेश माहूर की अध्यक्षता में हुई। इसकी शुरुआत भाजपा जिला संगठन प्रभारी संजय जैन जयपुर, जिला संगठन चुनाव प्रभारी बाबूसिंह राठौर विधायक शेरगढ़, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला महामंत्री नरेश बंसल, दीपक संगत, पं. महावीर शर्मा, रामचन्द्र गुर्जर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
read more:प्रदेश में पहला केन्द्र बन रहा है टोंक में, सरकारी स्तर पर अल्पसंख्यक महिलाएं कर सकेंगी आइटीआइ


जिलाध्यक्ष ने अतिथियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। भाजपा के जिले में होने वाले मण्डल चुनाव की जानकारी दी। कहा कि जब-जब प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिला संगठन को कार्य दिया है, उसका पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने तय सीमा में पूर्ण किया है।

जिला संगठन प्रभारी संजय जैन ने अपेक्षित चुनाव समिति के विधान सभा क्षेत्र प्रभारी, मण्डल प्रभारी व सहप्रभारी से कहा कि प्रदेश की ओर से 21 अक्टूबर तक मण्डल के चुनाव कर उनका गठन करना है। इसके बाद 25 तक पूर्ण समीक्षात्मक बैठक कर प्रदेश को भेजना है।
read more:मालपुरा में 68 सीसीटीवी कैमरों से शहर की हर गतिविधियों पर निगरानी

आगामी महीनों में निकाय व पंचायत चुनाव होने वाले है जो कि बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए प्रदेश की ओर से जिला समन्वय समिति व विधानसभा क्षेत्र समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिला संगठन चुनाव प्रभारी बाबूसिंह राठौर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान किया जाता है।
कार्यकर्ता अनुशासन व क्षमता के आधार पर मजबूत बनते हैं और छोटा सा कार्यकर्ता संगठन में उच्चस्तर तक पहुंचता है। संगठन की संरचना संगठन के संविधान के तहत सत्त प्रक्रिया के तहत होती है। इससे संगठन मजबूत होता है। इसके लिए बूथ स्तर तक पार्टी चुनाव जीतती है।
read more:Political News: वार्डो की सीमाओं पर आई सूची से मचा राजनीतिक हड़कंप


सांसद सुखबीर सिहं जौनापुरिया व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि संगठन के चुनाव पार्टी की रीति-नीति से होते हैं और देश में कार्यकर्ताओं की वजह से लोकतंत्र मजबूत होता है।
जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिरौठा ने बताया कि बैठक में जिला उपाध्यक्ष बैनीप्रसाद जैन, गणेश सिंह राजावत, जिला मंत्री रमेश गढ़वाल, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता, सभापति लक्ष्मीदेवी जैन, देवली नगरपालिका चैयरमेन रेखा जैन, प्रधान जगदीश गुुर्जर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना जैन छामुनिया, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा आदि मौजूद थे।
इससे पहले सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया ने सांसद कार्यालय में गांव व शहरी क्षेत्र से आए लोगों की जनसुनवाई की। अधिकारियों को दूरभाष पर समाधान के निर्देश दिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो