scriptउपमुख्यमंत्री बैरवा ने बताया जीत का फार्मूला: युवाओं के सुझाव से बनाएंगे पार्टी का घोषणा पत्र | Deputy Chief Minister Bairwa told the winning formula: Will make the | Patrika News
टोंक

उपमुख्यमंत्री बैरवा ने बताया जीत का फार्मूला: युवाओं के सुझाव से बनाएंगे पार्टी का घोषणा पत्र

भाजपा की ओर से विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को टोंक शहर के एक निजी स्कूल में किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने लोकसभा चुनाव में जीत का फार्मूला बताया कि मोदी के विजन को जनता पसंद कर रही है।

टोंकMar 15, 2024 / 07:32 pm

jalaluddin khan

उपमुख्यमंत्री बैरवा ने बताया जीत का फार्मूला: युवाओं के सुझाव से बनाएंगे पार्टी का घोषणा पत्र
उपमुख्यमंत्री बैरवा ने बताया जीत का फार्मूला: युवाओं के सुझाव से बनाएंगे पार्टी का घोषणा पत्र
भाजपा की ओर से विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को टोंक शहर के एक निजी स्कूल में किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने लोकसभा चुनाव में जीत का फार्मूला बताया कि मोदी के विजन को जनता पसंद कर रही है।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि प्रदेश में महज तीन महीने में बेहतर कार्य हुए हैं। जबकि इतने कम समय में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भागीदारी हो, इसके लिए युवा अपने सुझाव दें। उनके सुझाव से ही पार्टी का घोषणा पत्र बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि देश सेवा के विजन को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दस साल में भारत को बड़ी महाशक्ति के रूप में खड़ा किया है। बैरवा ने कहा कि किसी भी समाज या जाति में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो मेहनत व जज्बे की, जिससे प्रतिभाएं आगे बढ़ सकती है। ये प्रतिभाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का सपना पूरा करेगी।
होली से पहले दे दी सौगात


उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि चुनावी सभाओं के दौरान भाजपा ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की समीक्षा करने का वादा किया था। मुख्यमंत्री भजनलाल ने दो प्रतिशत वेट घटाने का निर्णय किया है, जो राज्य की जनता के लिए होली से पहले की सौगात है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के अलग-अलग दर की विसंगति को भी दूर करने का काम किया है।

पेपर लीक के आरोपियों पर कार्रवाई


पत्रकारों से वार्ता में उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं के दर्द को समझा और पेपर लीक जैसे अपराध पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया। इसके तहत आज तक 60 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
कांग्रेस के कार्यकाल में 19 परीक्षाओं के पेपर लीक होने का दर्द झेल चुके राजस्थान के लाखों युवाओं को ढाई महीना में राजस्थान में हुए 11 भर्ती परीक्षा एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।
खनन माफियों की तोड़ी कमर


सरकार ने खनन माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी कमर तोड़ दी। अभियान के तहत 344 करोड़ 84 लाख की पेनल्टी लगाने का काम सरकार ने किया है। अभियान में 2 लाख 50 हजार 134 मैट्रिक टन खनिज को पकड़ा और 2643 प्रकरण दर्ज किए।
जो कहा वो किया

समारोह के स्वागत भाषण में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो किया। भाजपा घोषणा पत्र, धारा 370 हटाने, श्रीराम मंदिर निर्माण व नागरिकता संशोधन कानून लाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है।

अब युवाओं को अपनी ताकत पहचानते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में बदलते भारत में सहभागी बनना होगा। सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दल श्रीराम को काल्पनिक बताते हुए राम मंदिर निर्माण को टालती रही । लेकिन मोदी ने इस काम को पूरा किया।

निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने सभी को मोदी युग के भारत में सहभागिता का आव्हान किया। जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र सर्वे भवन्तु है, जिसमे सर्व कल्याण का विजन छिपा हुआ है।
विजय सिंह बैसला ने कहा कि भारत को आगे ले जाने का काम युवाओं का है। बाबूलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को निराश नहीं होकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम करें।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8uip1i

Home / Tonk / उपमुख्यमंत्री बैरवा ने बताया जीत का फार्मूला: युवाओं के सुझाव से बनाएंगे पार्टी का घोषणा पत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो