scriptसंयुक्त महासंघ (एकीकृत) की कार्यकारिणी का गठन कर एकजुटता पर दिया जोर | Emphasis on solidarity by forming an executive | Patrika News
टोंक

संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की कार्यकारिणी का गठन कर एकजुटता पर दिया जोर

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के चुनाव आबिद अली अरबी की देखरेख में हुए।

टोंकSep 11, 2017 / 02:50 pm

pawan sharma

चुनाव

टोंक. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के चुनाव रविवार को आबिद अली अरबी की देखरेख में हुए।

टोंक.

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के चुनाव रविवार को आबिद अली अरबी की देखरेख में हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ ने कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अशोक चौपड़ा सरंक्षक, आबिदअली अरबी कार्यालय मंत्री, बद्रीप्रसाद पालीवाल कोषाध्यक्ष, प्रमोद स्वर्णकार, धनसिंह राजावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बदरुद्दीन खान जिला मंत्री, शंकरलाल, शाह गुप्ता, चन्द्रादेवी, हजारीलाल उपाध्यक्ष, शिशुपाल चौधरी, धीरजसिंह, रामफूल, बसन्त, दौलतसिंह, गिर्राज धाकड़, मांगीलाल, राकेश बैरवा, शंकरलाल तेजपाल, सुमनलता, विभाग सारस्वत, मदनलाल संगठन मंत्री, नाथूलाल बैरवा, नीरज शर्मा, सत्यनारायण, शिवरतन गुर्जर, गिर्राज गुर्जर, मोहम्मद साजिद, हरिनारायण, कैलाश नायक, गिरिराज शर्मा संयुक्त मंत्री, उषा गुप्ता, रतनसिंह, सुरेश चौधरी प्रचार मंत्री तथा हरिराम जाट को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। इससे पहले जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने महासंघ की कार्यशेली पर प्रकाश डालते हुए एकजुटता पर जोर दिया।
बैठक में लिए निर्णय
मालपुरा. उपखण्ड के डिग्गी ग्राम की बैरवा धर्मशाला में रविवार को अखिल भारतीय बैरवा धर्मशाला समिति डिग्गी की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद नारायण बैरवा को समिति अध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में निर्वाचन अधिकारी रामकुमार बैरवा की देखरेख में नवीन समिति का गठन किया जाकर सामाजिक समस्याओं व समाज के विकास, धर्मशाला निर्माण के विकास पर चर्चा की गई।
बैठक में जयपुर जिलाध्यक्ष पूरणमल बैरवा ने कहा कि समाज में बाल विवाह, मृत्युभोज जैसी कुप्रथाओं पर पूर्णतया रोक लगनी चाहिए। व्याख्याता धन्नालाल बैरवा ने समाज के लोगों को अपने बालकों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाने की बात कही। बैठक में लादू बैरवा, जगदीश बैरवा, पूर्व डीआर रामदेव बैरवा, रामजीलाल बैरवा लावा, राधेश्याम बैरवा, भैरूंराम बैरवा, सुरजमल बैरवा ने भी विचार व्यक्त करते हुए धर्मशाला निर्माण में सभी समाज के लोगों का सहयोग देने की अपील की।
बैठक में सभी सदस्यों ने समिति के नवीन अध्यक्ष बनने पर प्रहलाद नारायण बैरवा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष प्रभु ठेकेदार, सचिव पूर्व डीआर रामदेव बैरवा, कोषाध्यक्ष धन्नालाल बैरवा लावा व सह-कोषाध्यक्ष रामसहाय बैरवा को बनाया गया।

Home / Tonk / संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की कार्यकारिणी का गठन कर एकजुटता पर दिया जोर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो