scriptहरयाळी अमावस्या पर सजाई झांकियां | Green tunes decorated on the new moon | Patrika News
टोंक

हरयाळी अमावस्या पर सजाई झांकियां

अमावस्या व शनि अमावस्या का योग एक साथ होने से श्रद्धालुओं ने शनिदेव का तेल से अभिषेक पूजा-अर्चना की। इस दौरान शनिदेव प्रतिमा का फूलों से शृंगार किया।

टोंकAug 12, 2018 / 02:34 pm

Vijay

 Table decorating

हरियाळी अमावस्या के मौके पर शनिवार को महादेव मंदिर में सजाई भगवान शिव की आकर्षक झांकी।

टोंक. जिले भर में हरयाळी अमावस्या के मौके पर शनिवार को लोगों ने अलग-अलग मंदिरों पूजा-अर्चना कर मनाई। इस दौरान महिलाओं ने नए-नए परिधान पहन सुबह-सुबह पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मंदिरों में भव्य झांकी सजाई गई। शनिवार को महादेववाली स्थित मंदिर में मेला भरा। मेले में बच्चों ने चाट-पकौड़ी का भरपूर लुत्फ उठाया।

किया अभिषेक
मालपुरा. उपखण्ड के सोड़ा गांव स्थित शनि मन्दिर में शनि अमावस्या पर मेले का आयोजन किया तेलाभिषेक किया गया।

वहीं इस अवसर पर आयोजित मेले में श्रद्वालुओं ने भगवान का अभिषेक किया। कस्बे में शनि अमावस्या पर नसियां के बालाजी मंदिर में स्थित शनि महाराज एवं वार्ड 8 स्थित शनि मन्दिर में सुबह पूजा-अर्चना व तेल-अभिषेक एवं सत्संग का आयोजन किया गया।
लावा के श्री दिगम्बर जैन मुनिसुव्रतनाथ मन्दिर में शनि अमावस्या पर विधान मण्डल का आयोजन किया गया।


खुशहाली की कामना
टोडारायसिंह. कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र में हरयाळी अमावस्या पर कई कार्यक्रम हुए। इधर, बागात क्षेत्र स्थित मालीपोळी माताजी मंदिर के मेला भरा। जहां विभिन्न क्षेत्रों से अजमेरा माली समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। तक्षकगिरी पहाड़ी स्थित पिकनिक स्थलों पर भी विशेष भीड़ रही।

झांकी सजाई
नटवाड़ा. श्रीबद्री विशाल धाम पर हरियाली अमावस्या महोत्सव के अवसर पर श्रीबद्री विशाल सेवा समिति की ओर से मन्दिर के महन्त तेजभारती के सान्निध्य में छप्पन भोग का आयोजन किया गया।

समिति के अध्यक्ष मदन लाल पारीक ,लक्ष्मण करण राठौड़, कैलाश बोकण, प्रभु लाल बोकण, चतुर्भुज बोकण, राधेगोपाल झालीवाल, रामप्रसाद जाट, जगदीश सिंह, मोहन सिहं सोलंकी, लक्ष्मण सिह, रामदेव प्रजापत, नारायण शर्मा, हनुमान धाबाई, राधाकिशन जाट, श्रीनारायण जाट, भंवर लाल जाट, जमना लाल जाट आदि मौजूद थे।

उमड श्रद्धालु
पराना, हथौना, शुक्लपुरा सहित अनेक गांवों के पदयात्री श्रीबद्री विशाल धाम पर भगवान के चरणों में ध्वज अर्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की। पदयात्रियों के मन्दिर में पहुंचने पर श्रीबद्री विशाल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने स्वागत कर जलपान कराया।

बंथली. दूनी के आवां मार्ग स्थित श्रीदक्षिणमुखी नवगृह शनिदेव मंदिर में शनि अमावस्या पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मंदिर पुजारी बालकिशन शर्मा ने बताया कि हरियाळी मेले में पं. राधेश्याम शर्मा ने भगवान शनिदेव की कथा का वर्णन किया।
शाम को शनिदेव भगवान की महाआरती कर प्रसादी वितरित की। शुक्रवार देर शाम मंदिर में आयोजित सुन्दरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस मौके पर नवीन जैन, मनीष पाटनी, चन्द्रप्रकाश खाण्डल, लोकेश सोनी, सुनील झंवर व अन्य थे।

लाम्बाहरिसिंह. कस्बे में मोरला दरवाजा स्थित शनि मंदिर पर शनि अमावस्या के चलते शनिवार को दिनभर श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुजारी राकेश ज्योतिषि ने बताया कि भगवान शनि का तेलाभिषेक किया गया।

इधर रामेश्वर वाटिका में मंदिर पुजारी सुरेश ने बताया कि महिलाओं ने कल्प वृक्ष की पूजा अर्चना कर सूख समृद्धि की कामना की।

Home / Tonk / हरयाळी अमावस्या पर सजाई झांकियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो