scriptघर में घुसकर किया हमला, आधा दर्जन घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती | House attack | Patrika News
टोंक

घर में घुसकर किया हमला, आधा दर्जन घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

टोंक. सदर थाना क्षेत्र के बिछारस में आपसी विवाद के चलते शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है।

टोंकApr 21, 2017 / 06:49 pm

pawan sharma

tonk

टोंक. सदर थाना क्षेत्र के बिछारस में आपसी विवाद के चलते शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

टोंक. सदर थाना क्षेत्र के बिछारस में आपसी विवाद के चलते शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में भर्ती रामअवतार बैरवा ने आरोप लगाया कि गांव के रतनलाल, नारायण, कालू, रमेश, लक्ष्मण, संदीप, शिवजी, शिवनारायण, हरजी गुर्जर समेत डेढ़ दर्जन लोगों ने सुबह घर में घुसकर जातिसूचक शब्द कहते हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
 इससे बुद्धिप्रकाश, रमेश पिंकी, कल्याण, खुशीराम, श्योजी आदि के चोटें पहुंची। इधर, सूचना पर पूर्व विधायक कमल बैरवा समेत अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम जानी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मतदाता सूचियों का प्रकाशन

देवली. कृषि उपज मण्डी देवली के आगामी चुनावों को लेकर शुक्रवार को कृषक निर्वाचन क्षेत्र वार्ड एक से 6 तक व्यापारी व दलाल निर्वाचन क्षेत्र वार्ड 7 के लिए अन्तिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। प्राधिकृत अधिकारी निर्वाचन रवि वर्मा ने बताया कि गत 6 मार्च को अस्थायी मतदाता सूचियां प्रकाशित की गई। इन पर 3 अप्रेल तक कोई आपत्ति व सुझाव नहीं मिले। इसके चलते अन्तिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो